Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पटना नगर निगम के कर्मचारी आज से बेमियादी हड़ताल पर, डेंगू से जूझता शहर आउटसोर्स कर्मियों के भरोसे

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Thu, 21 Sep 2023 09:34 AM (IST)

    पटना नगर निगम के आउटसोर्सिंग कर्मी बुधवार से अनिश्चि‍तकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि डेंगू से जूझ रहे शहर का अब आगे क्‍या हा ...और पढ़ें

    मौर्यालोक स्थित नगरनिगम कार्यालय के समक्ष अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन करते कर्मी। जागरण
    मौर्यालोक स्थित नगरनिगम कार्यालय के समक्ष अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन करते कर्मी। जागरण

    जागरण संवाददाता, पटना। पटना में इन दिनों डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे बचने के लिए साफ-सफाई का होना सबसे जरूरी है, जिसका जिम्‍मा नगर निगम के आउटसोर्सिंग कर्मियों पर है। ऐसे में इन्‍हीं के बुधवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से मामला और गंभीर हो सकता है। 

    हड़ताल के बावजूद साफ-सफाई जारी

    पटना नगर निगम कर्मियों के हड़ताल को विफल बनाने में निगम प्रशासन जुट गया है। आउटसोर्स पर तैनात कर्मियों पर दबाव का असर भी दिख रहा है।

    आज सुबह की बात करें, तो आउटसोर्स पर तैनात चालक ड्यूटी पर आ गए हैं और वाहन लेकर कार्य पर निकल भी गए हैं। कई स्थानों पर सफाई कार्य भी कराई जा रही है।

    सभी निगम के अधिकारी सड़क पर आ गए हैं। सभी अंचलों में टीम बनाई गई है और उसके माध्यम से सफाई कार्य कराए जा रहे हैं।

    जिला प्रशासन में सभी अंचल मुख्यालय में 35-35 फोर्स की तैनाती की है। थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में विधि व्यवस्था को बनाए रखने का निर्देश भी दिया गया है।

    कल निगम कर्मियों ने निकाला जुलूस

    कल रात्रि 8.45 बजे नगर आयुक्त के आग्रह पर वार्ता शुरू हुई। एक घंटे तक वार्ता चलने के बाद बात नहीं बन पाई। पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि हड़ताल जारी रहेगी।

    निगम मुख्यालय मौर्यलोक में धारा 144 लगने के बाद भी पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति के बैनर तले कर्मियों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। मोमबत्ती जुलूस निकाला।

    इस अवसर पर हुई सभा में समन्वय समिति के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि हम लोगों ने सारे विकल्प खुले रखे थे, लेकिन नगर निगम प्रशासन ने सारे रास्ते बंद कर दिए।

    उनके बुलावे पर तीन दौर की वार्ता की गई, लेकिन नगर आयुक्त एक ही राग अलाप रहे हैं, स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम के सामने रैंकिंग में पिछड़ जाएंगे। उन्हें जिन कर्मचारियो की सफाई के बल पर रैंकिंग में ऊपर आना है, उन्हीं कर्मियो के प्रति इनका रवैया दमनात्मक है।

    दावा किया कि गुरुवार की सुबह से एक भी कर्मी कार्य पर नहीं आएंगे। शहर में गंदगी फैलने और जलापूर्ति बंद होने के लिए नगर आयुक्त जिम्मेदार होंगे।

    सभा में कार्यकारी अध्यक्ष रामजतन प्रसाद, संयोजक नंदकिशोर दास, सहसंयोजक मंगल पासवान, प्रवक्ता जितेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष नीरज वर्मा, मानती देवी, सुजित पासवान, देवेंद्र प्रसाद, मुकेश ठाकुर, शीत राम, प्रदीप राम आदि ने भाग लिया।

    यह भी पढ़ें: Bihar Dengue Alert : राजधानी पटना में मिले डेंगू के चारों स्ट्रेन, राज्य में बढ़ती जा रही मरीजों की संख्या

    सभी अंचलों में दंडाधिकारी और फोर्स की तैनाती का अनुरोध

    इधर हड़ताल को देखते हुए अपर जिला दंडाधिकारी ने नगर निगम के सभी छह अंचलों में एक-एक दंडाधिकारी, 25 पुरुष एवं 10 महिला बल के साथ एक सेक्शन सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति का अनुरोध किया है।

    खबरें और भी

    निर्देश दिया गया है कि हड़ताल चलने तक प्रतिनियुक्ति स्थल पर सुबह नौ बजे पहुंच जाएं। थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि स्वयं भ्रमण करें और विधि व्यवस्था बनाए रखें।

    यार्ड से हटाकर सुरक्षित जगहों पर रखे गए वाहन

    नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने हड़ताल की स्थिति को देखते हुए सफाई व्यवस्था सुचारू रखने की रणनीति बनाई है।

    डोर टू डोर सहित सफाई कार्य में लगे वाहनों को यार्ड से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर लगवा दिया गया है। स्थानीय थाना को इसकी सूचना दी गई है ताकि हड़लाती कर्मी वाहनों को क्षतिग्रस्त नहीं कर पाएंगे।

    नगर निगम प्रशासन ने सभी अंचलों में तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की टीमें बनाई गई है। यह टीम हड़ताल के बाद भी सफाई कार्य को जारी रखेगी।

    बुधवार की शाम में सभी टीमों से माॅक ड्रील कराया गया। स्थानीय थाना और पुलिस बल के जवान सफाई कार्य में लगी टीम पर नजर रखेंगे।

    कर्मियों को कार्य करने से न रोकें हड़ताली कर्मी

    महापौर महापौर सीता साहू ने हड़ताली कर्मियों से आग्रह किया है कि कार्य करने वाले कर्मियाें को न रोकें। नेताओं की हड़ताल पर जाने की घोषणा के बाद भी सफाई कार्य करें।

    निगम कर्मियों की मांगों को लेकर सचिवालय और न्यायालय तक संघर्ष कर रही हूं। स्वच्छता सर्वेक्षण, 2023 में पटना बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। पटना की मान-सम्मान के लिए कर्मी अपने आप को हड़ताल से अलग रखें।

    अपाहिज करने की धमकी के ऑडियो पर प्राथमिकी

    हड़ताली निगम कर्मियों ने ऑडियो जारी कर कहा है कि कार्य पर आने पर मार-मार कर अपाहिज कर दिया जाएगा। एजेंसी से अपने शरीर का बीमा करवा लें।

    पटना नगर निगम के नगर प्रबंधक (मुख्यालय) राजीव कुमार झा ने इसको लेकर कोतवाली थाना में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। ऑडियो प्रसारित कर रहे असमाजिक तत्व की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।

    यह भी पढ़ें: Bihar : बच्चों को स्कूल भेजने से पहले अच्छी तरह पढ़ लें ये एडवाइजरी, पटना में डेंगू को लेकर DM हुए सख्त