विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना में NEET छात्रा की मौत मामले में नया मोड़, गूगल सर्च हिस्ट्री से खुला राज; 150 लोगों के खिलाफ केस दर्ज 

Published: Wed, 14 Jan 2026 09:00 AM (IST)

पटना में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा की मौत के बाद कारगिल चौक पर हुए हंगामे के मामले ...और पढ़ें

पटना में नीट छात्रा की मौत की वजहों का खुलासा। सांकेतिक फोटो

पटना में नीट छात्रा की मौत की वजहों का खुलासा। सांकेतिक फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पटना। चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र में हॉस्टल में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी करने वाली छात्रा की मौत के बाद शव कारगिल चौक पर रखकर हंगामा करने के मामले गांधी मैदान थाने की पुलिस ने छह नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस CCTV फुटेज के जरिए अन्य की पहचान करने में जुटी है।

पुलिस की मानें तो इसमें कई ऐसे हैं लोग भी हैं, जो सैदपुर और बीएन कॉलेज के हॉस्टल में रहते हैं। प्रारंभिक जांच में यौन उत्पीड़न की पुष्टि नहीं हुई है। युवती के मोबाइल फोन में गूगल सर्च हिस्ट्री के अवलोकन में सुसाइड एवं नींद की दवा के संबंध में सर्च किया जाना पाया गया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

परिजनों ने जताई थी उत्पीड़न की आशंका 

वहीं, स्वजन ने बच्ची के साथ गलत होने की आशंका जताई थी। एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि नौ जनवरी को चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष को सूचना प्राप्त हुई कि मुन्ना चक स्थित हॉस्टल में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा बेहोशी की हालत में अपने कमरे में मिली। उसे उपचार के लिए पास के क्लिनिक ले जाया गया, जहां से चिकित्सक द्वारा बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।

उक्त अस्पताल में छह से 10 जनवरी तक उपचाराधीन रही। स्थिति गंभीर होने पर वहां से भी एक अन्य निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। वहां उपचार के क्रम में 11 जनवरी को उसकी मृत्यु हो गई।

प्रारंभिक जांच में घटनास्थल का निरीक्षण, FSL टीम की जांच, हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अवलोकन, हास्टल संचालक एवं वार्डन के बयान, चिकित्सकों तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ के बयान एवं उपलब्ध जांच रिपोर्ट के आधार पर यौन उत्पीड़न की पुष्टि नहीं हुई है।

गूगल में सर्च की थी सुसाइड एवं नींद की दवा

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि पीड़िता के यूरिन टेस्ट में नींद की दवा का डोज पाया गया है। साथ ही युवती के मोबाइल फोन में गूगल सर्च हिस्ट्री का अवलोकन किया गया।

इसमें यह तथ्य भी सामने आया कि गूगल सर्च हिस्ट्री में 24 दिसंबर एवं पांच जनवरी को सुसाइड एवं नींद की दवा के संबंध में सर्च किया गया था।

सोमवार को छात्रा के शव का PMCH में मेडिकल बोर्ड द्वारा वीडियोग्राफी कर पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस हरेक बिन्दु पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें।

सोमवार की शाम कारगिल चौक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया। SSP ने कहा कि प्रदर्शन में एक साजिश के तहत लोगों को उकसाया गया था ताकि उसे मुद्दा बनाया जा सके। साजिश में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- पटना के गर्ल्स हॉस्टल में बेहोश मिली नीट अभ्यर्थी की मौत, आत्महत्या के प्रयास की आशंका; कई एंगल से जांच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।