यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Patna New Jalpaiguri Vande Bharat: पटना-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत पर बड़ा अपडेट! इस दिन से रफ्तार भरेगी ट्रेन; जानिए रूट
बिहार को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना टू न्यू जलपाईगुड़ी ट्रेन का शुभारंभ कर दिया है। यह हाई स्पीड ट्रेन ...और पढ़ें

HighLights
- 14 मार्च से नियमित रूप से चलेगी पटना-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस
- इस ट्रेन का मंगलवार को परिचालन नहीं होगा
जागरण संवाददाता, पटना। Patna New Jalpaiguri Vande Bharat पटना-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस 14 मार्च से नियमित रूप से चलाई जाएगी। आज वंदे भारत का शुभारंभ प्रधानमंत्री ने न्यू जलपाईगुड़ी से सुबह नौ बजे कर दिया, लेकिन नियमित रूप से ट्रेन का परिचालन 14 मार्च से करने का निर्णय लिया गया है।
इस ट्रेन का मंगलवार को परिचालन नहीं होगा। बाकी सप्ताह के छह दिनों में इसका परिचालन किया जाएगा।
न्यू जलपाईगुड़ी से चलाई जाने वाली वंदे भारत का प्रमुख स्टेशन स्टेशन : समय
- न्यू जलपाईगुड़ी : 5.15 बजे
- किशनगंज : 6.15 बजे
- कटिहार : 7.45 बजे
- पटना जंक्शन : 12.10 बजे
वापसी में स्टेशन : समय
- पटना जंक्शन : दोपहर 1 बजे
- कटिहार : 17.35 बजे
- किशनगंज : 18.44 बजे
- न्यू जलपाईगुडी : रात 8 बजे
शुक्रवार को नहीं चलेगी पटना-गोमतीनगर वंदे भारत ट्रेन
पटना से लखनऊ तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन शुक्रवार को नहीं चलेगी। शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन वंदे भारत का परिचालन किया जाएगा। 18 मार्च से नियमित रूप से इस ट्रेन का परिचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा।