यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Patna News: पटना में 16-17 फरवरी को आटो सहित सभी वाहन रहेंगे बंद, इस वजह से लिया गया कठोर फैसला
Patna News आल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन बिहार ने राजकुमार झा के नेतृत्व में हिट एंड रन कानून के विरोध में 16 एवं 17 फरवरी को होने वाले चक ...और पढ़ें

HighLights
- पटना में 16 और 17 फरवरी को ऑटो समेत सभी वाहन बंद रहेंगे
- दो दिवसीय हड़ताल से मैट्रिक परीक्षा पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
जागरण संवाददाता, पटना। Patna News: आल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन बिहार ने राजकुमार झा के नेतृत्व में हिट एंड रन कानून के विरोध में 16 एवं 17 फरवरी को होने वाले चक्का जाम आंदोलन को सफल बनाने के लिए पटना जंक्शन टाटा पार्क आटो स्टैंड से जन जागृति रथ की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में आटो चालक मौजूद थे। जन जागृति रथ में राजकुमार झा, जिला आटो रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष पप्पु यादव, सीटू के उपाध्यक्ष कामरेड अरुण मिश्रा, देवेंद्र तिवारी, बिजली प्रसाद शामिल थे। जन जागृति रथ गुरुवार को पटना से हाजीपुर, महुआ, समस्तीपुर होते हुए बेगूसराय पहुंचेगा।
राज कुमार झा ने केंद्र सरकार से मांग किया कि हिट एंड रन कानून को वापस लें। पूरे देश में इसका विरोध हो रहा है।
मैट्रिक परीक्षा पर पड़ सकता है प्रभाव
यह भी पढ़ें