विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: 'कांग्रेस को रेस के लिए तैयार घोड़ों की जरूरत', सांसद तारिक अनवर ने अपनी ही पार्टी को दे दी नसीहत

Published: Thu, 20 Feb 2025 04:34 PM (IST)

Bihar Politics हाल ही में हुए चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन से कांग्रेस नेता और सांसद तारिक अनवर काफी ...और पढ़ें

कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने सोशल मीडिया पर उठाए सवाल। (फाइल फोटो)
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने सोशल मीडिया पर उठाए सवाल। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कांग्रेस सांसद ने उर्जावान, मेहनती लोगों को बढ़ाने की मांग उठाई
  2. कांग्रेस सांसद ने की पार्टी नेतृत्व से रूख स्पष्ट करने की मांग

राज्य ब्यूरो, पटना। चुनावों में कांग्रेस के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद तारिक अनवर लगातार आवाज उठा रहे हैं और बिना किसी का नाम लिए वे अपनी बात सोशल मीडिया पर उठा रहे हैं।

अब तारिक ने एक्स पर लिखा है कि अभी कांग्रेस को रेस के लिए तैयार घोड़ों की जरूरत है। उनका इशारा पार्टी में वैसे लोगों को आगे लाने पर है जो उर्जावान और मेहनती होने के साथ पार्टी को आगे ले जाने का दमखम रखते हों।

सांसद तारिक अनवर ने बुधवार को अपने एक्स पर लिखा कि राहुल गांधी ने एक मौके पर बड़ी माकूल बात कही थी। घोड़े दो प्रकार के होते हैं। एक बारात के लिए और दूसरे रेस के लिए। अभी कांग्रेस को रेस के लिए तैयार घोड़े की जरूरत है, जो पार्टी को मजबूती तथा गति प्रदान कर सकें।

यह पहला मौका नहीं है जब तारिक अनवर ने इंटरनेट मीडिया पर इस प्रकार की बात लिखी है। इसके पूर्व भी उन्होंने दिल्ली चुनाव परिणाम आने के चंद दिनों बाद एक्स पर पार्टी नेतृत्व से रूख स्पष्ट करने की मांग की थी।

तारिक अनवर ने कहा था कि कांग्रेस को अपनी राजनीतिक रणनीति स्पष्ट करने की जरूरत है। उन्हें तय करना होगा कि वे गठबंधन के साथ रहेंगे या फिर अकेले चलेंगे। उन्होंने पार्टी के संगठन में मूलभूत परिवर्तन पर भी जोर दिया और कहा कि यह परिवर्तन जरूरी हो गया है।

बेगूसराय जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव बने कुमार गौरव राजू

वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय प्रियंका गांधी संगठन के राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी बिहार प्रदेश प्रियंका गांधी संगठन ने बेगूसराय जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव पद पर कुमार गौरव राजू का मनोनयन किया है।

इनका मनोनयन अखिल भारतीय प्रियंका गांधी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलजीत सिंह ने की है। इनके मनोनयन पर बेगूसराय जिला के कांग्रेसियों में खुशी है।

कांग्रेस जनों ने कुमार गौरव राजू के साथ-साथ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलजीत सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष जुगल किशोर उपाध्याय, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल चौधरी को बधाई दी।

बधाई देने वालों में बेगूसराय जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन, उपाध्यक्ष सुबोध प्रसाद सिंह, लखन पासवान, मुरलीधर मुरारी, उमेश प्रसाद सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, रामानुज कुमर, राकेश सिंह, ब्रजेश कुमार प्रिंस, अजीत कुमार सिंह, सुरेंद्र शाह, राजेंद्र पासवान, मो. शौकत, मोहित सिंह आदि ने कुमार गौरव राजू के मनोनयन पर खुशी जाहिर की है।

यह भी पढ़ें- 

Bihar: मंच पर बैठे थे अखिलेश, नए कांग्रेस प्रभारी बोले- अब खुसुरफुसुर से नहीं चलेगा काम; इनको दी चेतावनी

Bihar Election 2025: चुनाव से पहले तेजस्वी यादव हुए अलर्ट, लालू के फॉर्मूले के साथ बनाई नई स्ट्रेटजी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।