Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Patna News: पटना डीएम के एक्शन से हड़कंप, खुद के दफ्तर में पकड़ी बड़ी लापरवाही; एक साथ 54 कर्मचारियों को झटका

    Updated: Fri, 28 Jun 2024 01:05 PM (IST)

    Patna News पटना के डीएम डा. चंद्रशेखर सिंह ने प्रभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में आ गए। उन्होंने अपने ही दफ्तर के कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन ले ...और पढ़ें

    पटना डीएम ने लिया अपने ही कर्मचारियों के ऊपर एक्शन (सोशल मीडिया)
    पटना डीएम ने लिया अपने ही कर्मचारियों के ऊपर एक्शन (सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. पटना के डीएम ने समाहरणालय के 54 कर्मचारियों के खिलाफ लिया एक्शन।
    2. डीएम ने समाहरणालय के सभी कर्मियों की अटेंडेंस की जांच की।
    3. 248 कर्मचारियों में से 54 कर्मी 11:02 बजे तक अनुपस्थित पाए गए।

    जागरण संवाददाता, पटना। Patna News: पटना के जिलाधिकारी डा. चंद्रशेखर सिंह ने प्रभार ग्रहण करने के साथ ही कार्यालयों की संस्कृति सुधारने की बात कही थी। बावजूद समाहरणालय के कई कर्मी पुराने ढर्रे पर चल रहे थे। नतीजा यह हुआ कि एक-दो नहीं, पूरे 54 कर्मियों की लेटलतीफी अगले ही दिन गुरुवार को पकड़ी गई।

    54 कर्मचारियों के 1 दिन के वेतन पर लगाई रोक

    इन सबके एक दिन के वेतन पर डीएम ने रोक लगा दी। सभी से स्पष्टीकरण भी मांगा है। डीएम ने समाहरणालय की सभी शाखाओं के कर्मियों की उपस्थिति की जांच की। स्थापना, नजारत, निर्वाचन, भू-अर्जन, शस्त्र, आपदा प्रबंधन, जनसंपर्क, नयाचार, विधि, आपूर्ति, सामान्य सहित विभिन्न शाखाओं की बायोमेट्रिक उपस्थिति का अवलोकन किया।

    लेटलतीफी के चलते आगबबूला हुए डीएम साहब

    कुल 248 कर्मियों में से 54 कर्मी 11:02 बजे तक कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए। इन सभी अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन अगले आदेश तक अवरुद्ध करते हुए स्पष्टीकरण पूछा गया है।

    संतोषजनक जवाब नहीं प्राप्त होने पर इनके वेतन की कटौती एवं अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, डीएम के निर्देश पर सभी अनुमंडल पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न कार्यालयों में उपस्थिति की जांच की। फतुहा में दो डाक्टर समेत सर्वाधिक कर्मी समय पर कार्यालय में नहीं मिले।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    Saayan Kunal: शांभवी चौधरी के पति सायन कुणाल कौन सा काम करते हैं? पढ़िए उनकी क्वालिफिकेशन से लेकर डिग्री तक

    Bihar Politics: RSS को लेकर ये क्या कह गए शिवानंद तिवारी? हो सकता है सियासी बवाल; 400 सीट को लेकर भी दिया बयान