Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Patna News: पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, पुलिस ने दो डकैतों को मार गिराया; दारोगा बुरी तरह घायल

    Updated: Tue, 07 Jan 2025 10:10 AM (IST)

    Patna News पटना के फुलवारीशरीफ में पुलिस ने दो डकैतों का एनकाउंटर कर दिया। इस मुठभेड़ में दो डकैत मारे गए और एक दारोगा घायल हो गया। घायल दारोगा को पटन ...और पढ़ें

    एनकाउंटर के बाद इलाके का मुआयना करती पटना पुलिस (जागरण)
    एनकाउंटर के बाद इलाके का मुआयना करती पटना पुलिस (जागरण)

    जागरण संवाददाता, पटना। Patna News: बिहार की राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ के हिंदू निगम इलाके में सुबह-सुबह डकैतों व पुलिस के बीच मुठभेड़ में दो डकैत मारे गए। वहीं डकैतों की गोली से एक दारोगा घायल हो गए। घायल दारोगा को पटना एम्स में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घायल दारोगा की पहचान गौरीचक थाना में पदस्थापित विवेक कुमार के रूप में हुई है।

    वहीं दो डकैतों की पहचान नालंदा निवासी मेमो और विवेक के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान आधा दर्जन की संख्या में रहे डकैत भाग निकले।

    डकैतों ने चलाई अंधाधुंध गोलियां

    बताया जाता है कि डकैतों को जब पुलिस ने घेराबंदी की तो ये लोग पुलिस पर अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे। डकैतों के द्वारा करीब 12 से 13 राउंड गोली पुलिस पर चलाई गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो डकैतों को मार गिराया।

    पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया, जो गोली लगने से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    हालांकि, चार अपराधी भागने में सफल हो गए। घटनास्थल से पुलिस ने बड़ी संख्या में गोलियों के खोखे और कई पिस्तौल बरामद किए हैं।

    घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी पश्चिम सरथ आरएस मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।उन्होंने बताया कि फरार अपराधियों की तलाश के लिए सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

    गोदाम में डकैती करने पहुंचे थे डकैत

    बताया जा रहा है कि हिंदूनी गांव में धान के गोदाम में डकैती करने के लिए आधा दर्जन डकैत ने धावा बोला था। लेकिन पुलिस की तत्परता से डकैती को विफल कर दिया गया। एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची है और साक्ष्यों को इकट्ठा कर रही है। बदमाशों के पिस्टल को सीज किया गया है।

    पटना पश्चिम के एसपी का आया बयान

    हमें पटना में कुछ स्थानों पर डकैती और ऐसी आपराधिक गतिविधियों की रिपोर्ट मिली थी और इसके लिए, हमने एक विशेष टीम का गठन किया था। कल, फुलवारीशरीफ में एक गिरोह के साथ हमारी मुठभेड़ हुई थी। उन्होंने हम पर गोलियां चलाईं और एक सब-इंस्पेक्टर घायल हो गया। उसका फिलहाल एम्स में इलाज चल रहा है। दो अपराधियों को भी गोली मार दी गई और उन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। एक अन्य अपराधी को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जो नालंदा का रहने वाला है, ऐसी आपराधिक गतिविधियों की किसी भी संभावना को खत्म करने के लिए जांच और तलाशी अभियान जारी है। - सारथ आरएस, एसपी, पटना पश्चिम

    ये भी पढ़ें

    Ara News: आरा के 15 बालू माफिया-हिस्ट्रीशीटर पर इनाम की घोषणा, सभी के नाम भी आए सामने; SP ने लिया एक्शन

    खबरें और भी

    Ara News: आरा में 32 लोगों को क्यों गिरफ्तार किया गया? बड़ी वजह आई सामने; एसपी ने लिया एक्शन