यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Patna News: डीजी शोभा ओहटकर के नाम पर ठगी, मोबाइल नंबर से किया जा रहा था खेला; FIR हुई दर्ज
Patna News बिहार में साइबर ठगों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे डीजी स्तर के अधिकारियों के नाम पर ठगी कर रहे हैं। ताजा मामला बिहार गृह रक्षा वाहिनी एवं ...और पढ़ें

HighLights
- पटना में डीजी शोभा ओहटकर के नाम पर पैसे की ठगी
- डीजी की तस्वीर लगाकर व्हाट्सएप के माध्यम से ठगी
- कार्यालय के विभिन्न स्टाफ को झांसे में लेकर ठगी की जा रही थी
राज्य ब्यूरो, पटना। Patna News: साइबर अपराधियों के द्वारा अधिकारियों की तस्वीर लगाकर व्हाट्सएप के माध्यम से रुपये ठगने का सिलसिला जारी है। ताजा मामला बिहार गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं की डीजी शोभा ओहटकर से जुड़ा है। साइबर अपराधियों ने इस बार डीजी शोभा ओहटकर (Shobha Ohatkar) की तस्वीर लगाकर व्हाट्सएप के माध्यम से उनके कार्यालय स्टाफ से राशि की मांग की है।
मामले संज्ञान में आने के बाद आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसके पूर्व अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की तस्वीर लगाकर भी साइबर ठगी का मामला सामने आया था जिसकी प्राथमिकी ईओयू में दर्ज की गई थी।
डीजी शोभा ओहटकर के नाम पर पैसे की ठगी
डीजी शोभा ओहटकर के विशेष कार्य पदाधिकारी (ओएसडी) अमन कुमार सिंह ने इस बाबत ईओयू के एसपी को पत्र लिखकर मामला दर्ज कराया है। आवेदन में कहा गया है कि 23 जुलाई को कार्य के दौरान यह जानकारी प्राप्त हुई कि डीजी शोभा ओहटकर के नाम पर कार्यालय स्टाफ से व्हाट्सएप के माध्यम से पैसे की मांग की जा रही है।
मोबाइल नंबर से किया जा रहा था खेला
जांच में पाया गया कि मोबाइल नंबर 94785319672 पर डीजी की तस्वीर लगाकर साइबर ठग प्रधान अग्निक जितेंद्र कुमार और सहायक अवर निरीक्षक मनोज कुमार को अवैध तरीके से मैसेज भेजकर पैसे की मांग कर रहे हैं। इनके जरिए कार्यालय के विभिन्न स्टाफ को झांसे में लेकर ठगी की जा रही है।
खबरें और भी
ईओयू ने आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज करते हुए डीएसपी सह थानाध्यक्ष सर्वेश चंद्र को अनुसंधान पदाधिकारी बनाया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में साइबर ठग का मोबाइल नंबर श्रीलंका का बताया जा रहा है।