यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Patna Crime News: शादी की नीयत से नाबालिग को किया अगवा, किरायेदार ने झांसे में लेकर दिया घटना को अंजाम
Patna Crime News बाइपास थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में स्वजनों ने शादी की नीयत से नाबालिग को ...और पढ़ें

HighLights
- आइईएस अधिकारी बता कर महिला से धोखे से कर ली शादी
- युवती एक अर्द्धसरकारी बीमा कंपनी में सहायक है।
जागरण संवाददाता, पटना सिटी। Patna News: बाइपास थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में स्वजनों ने शादी की नीयत से नाबालिग को अगवा करने की प्राथमिकी कराई है। प्राथमिकी में अगवा नाबालिग की मां ने पुलिस को बताया है कि वह जिस किराये के मकान में रहती है उसी मकान में राकेश कुमार नाम का युवक भी रहता है।
जब से उनकी नाबािलग बेटी गायब है तब से युवक राकेश भी गायब है। ऐसे में आशंका है कि उसी ने उनकी बेटी को अगवा किया है। बाइपास थाना पुलिस ने बताया कि स्वजनों ने राकेश कुमार पर शादी की नीयत से अगवा करने आरोप लगाया है। कई संभावित स्थानों पर पुलिस ने छापेमारी की। मामले की छानबीन में पुलिस जुटी है।