यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Patna News: एकतरफा प्यार में हैवान बना रिक्शा चालक, लड़की पर ताबड़तोड़ चाकू से हमले; बड़ी बहन की आंतें बाहर निकाली
Patna News पटना से दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है जहां एक सनकी युवक ने लड़की और उसकी सगी बहन पर ताबड़तोड़ चाकू से हमले कर दिए। आरोपित गोविंद युवत ...और पढ़ें

HighLights
- एकतरफा प्यार में रिक्शा चालक ने हैवानियत की पार
- दो सगी बहनों पर किए चाकू से ताबड़तोड़ हमले
जागरण संवाददाता, पटना। Patna News: दीघा थानांतर्गत रामजीचक की ब्रह्मस्थानी गली में शुक्रवार को एकतरफा प्रेम में सनकी युवक ने दिनदहाड़े घर में घुस कर सगी बहनों को चाकू गोद दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित भाग निकला। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बहनों को उपचार के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी है।
सूचना मिलते ही एएसपी दिनेश कुमार पांडेय और थानेदार ब्रजकिशोर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपित गोविंद युवती के पड़ोस में ही रहता है। वह ई-रिक्शा चलाता है। पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला। एएसपी ने बताया कि एक दिन पहले दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई थी। आरोपित की तलाश में छापेमारी जारी है।
गोविंद एकतरफा प्यार करता था
बताया जाता है कि गोविंद के पड़ोस में लड़की रहती है, जिससे वह एकतरफा प्रेम करता था। लड़की की मंझली बहन की शादी वर्ष 2019 में हो चुकी है, मगर वह मां की देखभाल के लिए मायके में ही रहती है। सबसे बड़ी बहन राजीव नगर स्थित ससुराल में रहती है। उनके पिता का देहांत हो चुका है। उनकी मां घरों में काम कर परिवार का भरण-पोषण करती हैं।
लड़की की शादी एक नवंबर को होने वाली थी। बावजूद इसके गोविंद उसे परेशान करता रहता था। उसने लड़की के मंगेतर को काल कर अनाप-शनाप कह दिया था, जिसके कारण शादी टूटने के कगार पर आ गई। इस वजह से दोनों बहन ने गोविंद को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। गोविंद ने भी बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।
खबरें और भी
शुक्रवार को चाकू लेकर लड़की के घर में धमक गया
शुक्रवार की सुबह वह चाकू लेकर पूजा के घर में धमक गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक उसने कृति के पेट में चाकू गोद दिया। कई बार चाकू को अंदर घुमाया, जिससे बड़ी बहन की आंत बाहर निकल आई। इसके बाद उसने सीने पर भी कई वार किए। बचाव करने पहुंची लड़की के हाथ और सीने पर भी चाकू से वार किया और भाग निकला। दोनों बहनें जमीन पर गिर कर छटपटाने लगीं। शोर-शराबा सुन कर पड़ोसी दौड़े तो देखा कि गोविंद खून से सना चाकू लेकर भाग रहा था।