Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Chunav Result: दिल्ली चुनाव में हारकर भी जीत गई JDU! बुराड़ी में हुआ ये फायदा, यहां जानिए खास बात

    Updated: Sat, 08 Feb 2025 09:15 PM (IST)

    दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम सामने आ गया है। भाजपा ने दिल्ली चुनाव में पूर्ण बहुमत प्राप्त कर लिया है। दिल्ली चुनाव में हालांकि बिहार के किसी भी दल ...और पढ़ें

    दिल्ली विधानसभा में बिहार के दलों का नहीं खुला खाता। (फाइल फोटो)
    दिल्ली विधानसभा में बिहार के दलों का नहीं खुला खाता। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. बिहार के दलों का दिल्ली विधानसभा चुनाव में नहीं खुला खाता
    2. वोट प्रतिशत में हुई वृद्धि

    राज्य ब्यूरो, पटना। दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं। दिल्ली में भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज की है। दिल्ली को पूर्व सीएम केजरीवाल तो नई दिल्ली सीट से चुनाव ही हार गए।

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार भी बिहार के किसी दल का खाता नहीं खुल पाया। जदयू की उपलब्धि यह रही कि पांच साल के भीतर उसके वोट में 45 हजार से अधिक की वृद्धि हुई।

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में लोजपा (रा) का भी खाता खुलने से रह गया। एनडीए घटक के रूप में भाजपा ने जदयू और लोजपा (रा) को एक एक सीट दी थी।

    बुरारी सीट पर हारे जदयू प्रत्याशी

    दोनों ऐसी सीटें हैं, जिन पर लंबे समय से आम आदमी पार्टी का कब्जा है। बुराड़ी विधानसभा सीट पिछली बार भी जदयू को मिली थी। 2020 और 2025 के विधानसभा चुनाव में शैलेंद्र कुमार ही जदयू उम्मीदवार बने।

    वह जदयू दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष भी हैं। 2020 में जदयू को केवल 51 हजार वोटों पर संतोष करना पड़ा था। लेकिन विधानसभा चुनाव 2025 में यह आंकड़ा 96 हजार को पार कर गया है।

    जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ. अशोक चौधरी के अलावा सरकार के कई मंत्रियों, सांसदों, विधायकों एवं प्रदेश स्तरीय नेताओं ने बुरारी में जदयू के लिए वोट मांगा था।

    लोजपा (रा) को देवली विधानसभा क्षेत्र में 50 हजार वोट मिला। वहां से जीते आप उम्मीदवार को 86 हजार से अधिक वोट मिला। 2020 में यह सीट भाजपा के हिस्से में थी। तब उसके उम्मीदवार को 42 हजार वोट मिले थे।

    दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने पर बीजेपी नेताओं ने जताई खुशी

    वहीं दूसरी ओर गया जिले में 27 वर्षों बाद दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 के चुनाव परिणाम में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलने पर फतेहपुर एवं टनकुप्पा प्रखंड के बीजेपी नेताओं ने खुशी प्रकट करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।

    सुबह से दोपहर तक लोग चुनाव परिणाम जानने के लिए मोबाइल में समाचार देखते रहे। पूर्व विधायक डॉ. श्यामदेव पासवान ने कहा कि दिल्ली की जीत ऐतिहासिक है। इसके लिए प्रधानमंत्री बधाई के पात्र हैं।

    इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष फतेहपुर संजय सिंह, युवा अध्यक्ष शशि कांत सिंह, बबलू सिंह, कृष्णा सिंह, चंद्रिका साव, देवीलाल यादव, पप्पू यादव, अनिल मालाकार, गजेंद्र प्रताप सिंह टनकुप्पा, रंजीत कुमार उर्फ झलक सिंह, विनय यादव, धर्मजीत सिंह, कृष्ण मुरारी सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 

    Delhi Chunav Result: दिल्ली चुनाव के बाद मांझी ने कर दिया एक और बड़ा दावा, राहुल गांधी को भी दे दी एक सलाह

    Bihar Politics: क्या अब लालू यादव होंगे महागठबंधन के बॉस? दिल्ली चुनाव के बाद सामने आया नया समीकरण