Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Patna News: पटना वालों के लिए खुशखबरी, यहां बनने जा रही सड़क; ट्रैफिक जाम से मिलेगी छुटकारा

    Updated: Wed, 12 Feb 2025 02:12 PM (IST)

    Patna News पटना के कंकड़बाग के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके का रास्ता जल्द ही सुगम होने वाला है। नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन ने 1.7 किलोमीटर लंबे सड ...और पढ़ें

    पटना में बनने जा रही सड़क (जागरण)
    पटना में बनने जा रही सड़क (जागरण)

    HighLights

    1. पटना के कंकड़बाग इलाके में बनेगी सड़क
    2. शहर के लोगों की बहुत दिनों से थी मांग

    राज्य ब्यूरो, पटना। Patna News: पटना के कंकड़बाग के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके का रास्ता सुगम होने वाला है। ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में 1.7 किलोमीटर लंबे सड़क निर्माण के लिए 12.18 करोड़ की राशि खर्च होगी। नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन ने मंगलवार को इसकी स्वीकृति दी।

    उन्होंने कहा कि इस राशि से ट्रांसपोर्ट नगर में सड़कों के जीर्णोद्धार का काम किया जाएगा, जिससे बड़ी आबादी को आवागमन में सुविधा होगी।

    मंत्री ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना 90 के दशक में हुई थी, जो अब पटना के बेहद ही व्यस्ततम इलाकों में से एक है। यहां राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से वाहन माल ढुलाई के क्रम मे आते जाते हैं। लगातार ट्रकों और बसों के परिवहन के कारण यहां की सड़कें खराब हो गयी थीं।

    इसके निर्माण के लिए नगर निगम की तरफ से राशि उपलब्ध कराने का अनुमोदन भेजा गया था। साथ ही बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स और बिहार इंडस्ट्री एसोसिएशन की तरफ से भी इस विषय को सज्ञान में डाला गया था।

    जिसके बाद विभाग की ओर से 12.18 करोड़ की राशि प्रदान करने पर स्वाकृति दी गयी है। सड़क निर्माण के बाद स्थानीय लोगों को बरसात में होने वाली समस्याओं से भी निजात मिलेगी। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारू रूप से चल सकेगी।

    सारण में लंबे इंतजार के बाद गंडक नदी पर पुल निर्माण का काम शुरू

    लंबे इंतजार के बाद गड़खा चिंतामनगंज व बैकुंठपुर गांव के बीच गंडकी नदी पर पक्के पुल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा पुल का निर्माण कराया जा रहा है। फिलहाल अभी मिट्टी की जांच पड़ताल का काम चल रहा है।यहां पुल की दुर्दशा को लेकर जागरण में कई बार खबर प्रकाशित किया गया है।

    खबरें और भी

    पहले यहां बांस की चचरी का पुल हुआ करता था। उसी के सहारे लोग आते जाते थे। काफी समय बीतने के बाद समाजसेवी अजय कुमार सिंह ने स्थानीय लोगों व आस पास के गांव के लोगो से चंदा इकट्ठा कर सात लाख की लागत से वर्ष 2018 में लोहे के पुल का निर्माण करवाया।

    उसके सहारे दर्जनो गांव के लोग आते जाते थे। लोहे के पुल से मोटरसाइकिल का आवागमन होता था। पुल जर्जर होने पर हर साल रिपेयरिंग करवाया जाता था। काफी समय बीतने के बाद लोहे का पुल जर्जर हो चुका था। इसके बावजूद खतरा को दरकिनार कर लोग आते जाते थे।

    दैनिक जागरण की पहल से पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ

    पुल निर्माण के लिए स्थानीय लोगों ने राजनेताओ से फरियाद लगाया था। स्थानीय लोगों की समस्या को देखते हुए दैनिक जागरण अखबार ने गंडकी नदी पर पुल निर्माण के लिए प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। हालांकि, काफी लंबे इंतजार के बाद पुल निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। पुल निर्माण कार्य को देख स्थानीय लोगो ने दैनिक जागरण अखबार को बधाई दी है।

    ये भी पढ़ें

    Bihar News: बिहार के इन किसानों की बल्ले-बल्ले, सीधे बैंक अकाउंट में आएंगे पैसे; ये दस्तावेज जरूरी

    Patna News: दानापुर में अचानक क्यों चला बुलडोजर? अधिकारियों को देखते ही मच गया हड़कंप; लोगों की एक न चली