Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटना में NOC के फेर में फंसा PNG विस्तार, मुख्य पाइपलाइन बिछी; गलियों में कनेक्शन का इंतजार

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 06:09 AM (IST)

    पटना में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) नेटवर्क का विस्तार नगर निकाय से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) न मिलने के कारण रुका हुआ है। ...और पढ़ें

    गलियों में कनेक्शन का इंतजार

    गलियों में कनेक्शन का इंतजार

    HighLights

    1. पीएनजी विस्तार नगर निकाय की एनओसी के कारण बाधित।

    2. मुख्य पाइपलाइन के बावजूद गलियों तक कनेक्शन नहीं।

    3. एलपीजी संकट से पीएनजी की मांग में भारी वृद्धि।

    जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी ) का नेटवर्क विस्तार में एनओसी की बाधा है। कई इलाकों में मुख्य पाइपलाइन गुजरने के बावजूद गलियों तक कनेक्शन पहुंचा है। इसका कारण नगर निकाय से आवश्यक अनुमति (एनओसी) का लंबित रहना बताया जा रहा है। 

    इन इलाकों में पीएनजी नेटवर्क पहले से मौजूद

    शहर के महुआबाग, धनौत, सिद्धेश्वर नगर, रूपसपुर नालापर, त्रिशूल विहार कालोनी, लोहिया पथ, राम नगरी, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, एजी कालोनी, आकाशवाणी रोड, सीडीए कॉलोनी, जगदेव पथ, आइजीआइएमएस क्षेत्र, फ्रेंड्स कालोनी, समनपुरा, इंद्रपुरी, राजाबाजार, एनटीपीसी फेज-1, 2 व 3 में में पीएनजी नेटवर्क पहले से मौजूद है।

    इसके अलावा आदर्श विहार कॉलोनी, नीति बाग, पटेल नगर, खाजपुरा, विजय नगर, वेद नगर, अंबा विहार कालोनी, कल्याण विहार कालोनी, ईएसआइसी कॉलोनी, जयप्रकाश नगर, कृषि नगर, आरके पुरम, सगुना मोड़, लेखा नगर, खगौल, कोथवां, गोला रोड, एसके पुरम, बेली रोड, हड़ताली मोड़, शास्त्रीनगर, बोरिंग कैनाल रोड, नागेश्वर कालोनी, पाटलिपुत्रा, किदवईपुरी और कवि रमण पथ जैसे इलाकों में पीएनजी नेटवर्क पहले से मौजूद है। 

    गलियों और आवासीय क्लस्टरों तक पाइप लाइन विस्तार नहीं

    हालांकि, इन मुख्य लाइनों से सटी गलियों और आवासीय क्लस्टरों तक पाइप लाइन विस्तार नहीं हो पा रहा है। पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी का कहना है कि उन्होंने कई बार पटना नगर निगम से अनुमति के लिए आवेदन दिया, लेकिन अब तक एनओसी नहीं मिलने से कार्य पूरा नहीं किया जा सका है। 

    खबरें और भी

    विशेष रूप से नेहरू नगर वन विभाग क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग पीएनजी कनेक्शन के इंतजार में हैं। यहां पाटलिपुत्र इलाके में पीएनजी मुख्य पाइपलाइन पास से गुजरने के बावजूद अंतिम चरण का नेटवर्क नहीं बिछ पाने से उपभोक्ताओं को लाभ नहीं मिल पा रहा है।

    गैस संकट के बीच पीएनजी कनेक्शन की मांग बढ़ी

    राजधानी पटना में रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत के कारण शहर में पीएनजी कनेक्शन की मांग अचानक बढ़ गई है। गैस कंपनी के अधिकारियों के अनुसार इन दिनों हर दिन 100 से 150 नए कनेक्शन किए जा रहे है, जबकि आवेदन कई गुना अधिक मिल रहे हैं। 

    राजधानी में फिलहाल करीब 30 हजार घरेलू कनेक्शन सक्रिय हैं, जबकि करीब 90 व्यवसायिक संस्थानों में भी पीएनजी की आपूर्ति की जा रही है। गलियों में पाइपलाइन डालने के लिए सड़कों की खुदाई, यातायात प्रबंधन और अन्य विभागीय अनुमतियों की आवश्यकता होती है, जिससे प्रक्रिया जटिल हो जाती है। 

    दूसरी ओर, उपभोक्ताओं का कहना है कि जब मुख्य लाइन मौजूद है, तो कनेक्शन में देरी से योजना का उद्देश्य अधूरा रह जाता है।