पटना में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, दो जवान जख्मी; वर्दी भी फाड़ी
शुक्रवार देर रात पटना के अथमलगोला स्थित कल्याणपुरडीह गांव में चोरी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में दो पुलिसक ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, अथमलगोला। थाना क्षेत्र के कल्याणपुरडीह गांव में शुक्रवार की देर रात अभियुक्त को पकड़ने गई पुलिस टीम पर घर वालों ने ग्रामीणों के सहयोग से हमला कर दिया। हल्ला हंगामा का फायदा उठाकर अभियुक्त छत के सहारे फरार हो गया।
ग्रामीणों के हमले में दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए, जिनका इलाज अथमलगोला सीएचसी में कराया गया। वहीं जख्मी एक जवान की ग्रामीणों ने वर्दी भी फाड़ दी।
पुलिस को देखते ही घर वाले हंगामा करने लगे
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात सहायक अवर निरीक्षक अंजनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम कल्याणपुरडीह गांव में रंजीत राय के घर उसके बेटे जय कुमार की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी करने पहुंची।
पुलिस को देखते ही घर वाले हंगामा करने लगे। हंगामा सुनकर आसपास के ग्रामीण भी जुट गए और पुलिस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने होमगार्ड के जवान नंदलाल कुमार की वर्दी फाड़ दी। ग्रामीण ईंट पत्थर चलाने लगे, रोड़ेबाजी में नंदलाल कुमार एवं बिहार पुलिस के जवान मोहम्मद अब्बास जख्मी हो गए, पुलिस ने दोनों जख्मी जवान का इलाज अथमलगोला सीएचसी में करवाया।
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि चोरी के नामजद अभियुक्त जय कुमार की गिरफ्तारी हेतु कल्याणपुरडीह गांव में छापेमारी करने पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीण ईंट पत्थर बरसाने लगे। जिसमें दो जवानों को चोट आई हैं। अभियुक्त जय कुमार के विरुद्ध अथमलगोला थाने में मामला दर्ज है।
खबरें और भी
पुलिस सहायक अवर निरीक्षक अंजनी कुमार के बयान पर 19 नामजद एवं 20-25 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छापेमारी की जा रही है।