Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खान सर की कोचिंग पर पुलिस ने चिपकाया नोटिस, सबूत छिपाने के आरोप में दर्ज हो सकती है FIR

    Updated: Mon, 15 Jun 2026 02:28 AM (IST)

    पुलिस ने खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग परिसर में एक आधिकारिक नोटिस चस्पा किया है। यह कार्रवाई संस्थान के स्टाफ सदस्यों द्वारा एक आपराधिक मामले की जांच में ...और पढ़ें

    खान सर की कोचिंग पर पुलिस का नोटिस

    खान सर की कोचिंग पर पुलिस का नोटिस

    HighLights

    1. पुलिस ने खान ग्लोबल स्टडीज परिसर में आधिकारिक नोटिस चस्पा किया।

    2. स्टाफ सदस्यों ने आपराधिक मामले की जांच में सहयोग नहीं किया।

    3. जांच में असहयोग पर कर्मियों पर सबूत छिपाने के आरोप संभव।

    जागरण संवाददाता, पटना। खान ग्लोबल स्टडीज पर कदमकुंआ थाने की पुलिस रविवार दोपहर भारी दलबल के साथ कोचिंग परिसर पहुंची और वहां एक आधिकारिक नोटिस चस्पा कर दिया। यह कार्रवाई संस्थान के तीन प्रमुख स्टाफ सदस्यों द्वारा एक आपराधिक मामले की जांच में सहयोग नहीं करने के कारण की गई है।

    दो जून की रात को पुलिस द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक संस्थान के बाहर हिंसक झड़प और फायरिंग की वारदात हुई थी। इस मामले की जांच में संस्थान के तीन कर्मियों अंकित कुमार पांडेय, अजीत कुमार और कन्हैया कुमार सिंह को थाने में उपस्थित होने का आदेश दिया गया था।

    तीनों को इससे पहले भी मौखिक, लिखित और वाट्सएप के जरिए कई बार पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा गया, लेकिन बार-बार दिए गए निर्देशों के बावजूद कोई भी स्टाफ सदस्य थाने नहीं पहुंचा।

    सबूत छिपाने के आरोप में घिर सकते हैं कर्मी

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस टीम इस मामले से जुड़े वीडियो फुटेज और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य मांग रही थी, जिसे कर्मियों द्वारा अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया है, तो कोर्ट में इन तीनों के खिलाफ सबूत छिपाने और साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपों के तहत रिपोर्ट दाखिल की जा सकती है।

    जिन तीन लोगों को पुलिस ने तलब किया है, उनमें से एक कन्हैया कुमार सिंह खान ग्लोबल स्टडीज के मैनेजमेंट से जुड़े हैं और उन्होंने ही ज्ञान बिंदु एकेडमी के रौशन आनंद, अभिषेक, प्रिंस (मृतक) व अन्य के खिलाफ कदमकुंआ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अब शिकायतकर्ता और उनके सहयोगियों द्वारा ही जांच से दूरी बना लिया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बिहार में क्रिकेटरों को मिलेगी सरकारी नौकरी, खेल विभाग ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    यह भी पढ़ें- पटना में मोहनपुर जाने वाली सड़क का नाम बदला, विधायक भाई वीरेंद्र ने नए नाम से हटाया पर्दा