पटना पुलिस में ट्रांसफर: 5 ओपी प्रभारियों को मिला प्रमोशन, 15 थानों में नए थानाध्यक्ष तैनात
पटना पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 थानेदारों सहित 20 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। ...और पढ़ें

पटना पुलिस में ट्रांसफर: 5 ओपी प्रभारियों को मिला प्रमोशन, 15 थानों में नए थानाध्यक्ष तैनात
HighLights
पटना पुलिस विभाग में 20 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला।
13 थानेदारों सहित 15 थानों में नए थानाध्यक्ष नियुक्त।
दानापुर, पाटलिपुत्र, जक्कनपुर में नए थानेदार तैनात।
जागरण संवाददाता, पटना। पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए पटना के 13 थानेदारों सहित 20 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला (Patna Police Transfer) कर दिया गया। इसमें पांच टीओपी और ओपी प्रभारी को इस बार थाने की कमान सौंपी गई है।
इस तरह सिगौंड़ी, पाटलिपुत्र, जक्कनपुर, दानापुर सहित 15 थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती कर दी गई है। दानापुर के थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज को शास्त्रीनगर और शास्त्रीनगर के थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार को दानापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह बख्तियारपुर के थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा को जक्कनपुर भेजा गया है, जबकि जक्कनपुर के थानाध्यक्ष ऋतुराज कुमार सिंह को पाटलिपुत्र थाने की कमान दी गई है। इसी तरह पूर्णनेंदु कुमार को बाढ़, दीपक मणी को घोसवरी और उत्तम कुमार को शाहजहांपुर में पदस्थापित किया गया है।
कंकड़बाग के थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह को शाहजहांपुर/दनियावां का पर्यवेक्षी पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं, पाटलिपुत्र के थानाध्यक्ष अतुलेश कुमार सिंह को बेलछी, मोकामा और सकसोहरा का पर्यवेक्षी पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।
खुसरूपुर के थानाध्यक्ष संजीव कुमार को कंकड़बाग थानाध्यक्ष बनाया गया है। रौशन कुमार को खुसरूपुर, विष्ण कुमार को जेपी सेतु ओपी से नेउरा और राहुल यादव को 90 फीट ओपी से कादरिगंज, पुनपुन की थानाध्यक्ष बेबी कुमारी को दनियावां तथा कन्हौली ओपी प्रभारी राजू कुमार सिंह को सिगौड़ी का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा पुलिस केंद्र पटना, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय और अन्य थानों में भी कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
