पटना के गुलजारबाग पॉलिटेक्निक में छात्रों का कमाल, मात्र 40 हजार में तैयार किया इलेक्ट्रिक वाहन; सौर ऊर्जा से चलेगा
गुलजारबाग राजकीय पॉलिटेक्निक के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों ने 40,000 रुपये में एक इलेक्ट्रॉनिक वाहन विकसित किया है। यह वाहन तीन यात्रियों के लिए ...और पढ़ें

HighLights
छात्रों ने 40 हजार रुपये में इलेक्ट्रॉनिक वाहन बनाया।
वाहन को सौर ऊर्जा से संचालित करने पर काम जारी।
तकनीकी दक्षता बढ़ाने में यह परियोजना सहायक।
जागरण संवाददाता, पटना सिटी। राजकीय पालिटेक्निक गुलजारबाग के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों ने 40 हजार रुपए में एक इलेक्ट्रानिक वाहन विकसित किया है। इसे संस्थान परिसर में प्रदर्शित कर इसकी विशेषता बतायी गई। प्राचार्य, शिक्षक से लेकर विद्यार्थियों ने इस वाहन पर कालेज परिसर में सवारी किया।
विभाग के व्याख्याता निखिल पटेल ने बताया कि इस वाहन को सौर ऊर्जा से संचालित करने की दिशा में टीम काम कर रही है। साफ्टवेयर के माध्यम से तीन यात्रियों के लिए विकसित इस वाहन में कई और नये फीचर शामिल किए जाएंगे जो ग्राहकों एवं यात्रियों के लिए उपयोगी होंगे।
उन्होंने बताया कि प्राचार्य डॉ. राम नाथ चौधरी, व्याख्याता चंदन कुमार, इरफान अय्यूबी, जितेंद्र कुमार, दुर्गेश कुमार प्रसाद के मार्गदर्शन में मैकेनिकल इंजीनियरिंग सत्र 2023-26 के छात्र प्रिंस, अनुप, ब्रजेश, नितेश कुमार, प्रिंस राज, प्रिया कुमारी, गुलशन कुमार, कादिर जिशान, अंकित कुमार, अनुराग ओम, पीयूष कुमार, तुलसी कुमार, अनिकेत कुमार, दिव्या कुमारी, सतीश कुमार, चंदन कुमार, आशीष कुमार, कविता कुमारी, कुश कुमार आदि ने इस इलेक्ट्रानिक वाहन को विकसित किया है।
इलेक्ट्रिक वाहन परियोजना के माध्यम से छात्रों ने माडलिंग, संरचनात्मक विश्लेषण, सामग्री चयन, विनिर्माण प्रक्रिया, असेंबली तकनीक तथा गुणवत्ता परीक्षण के बाद यह सफलता पायी है। प्राचार्य ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रोजेक्ट से छात्रों की तकनीकी दक्षता को विकसित किया जा रहा है।