विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहली बार पटना से रांची पहुंची Vande Bharat, समय से पहले पूरा किया सफर; गया पहुंचने में लगे सिर्फ डेढ़ घंटे

By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
Published: Mon, 12 Jun 2023 01:59 PM (IST)

पटना से रांची के बीच सोमवार को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन किया गया। पटना ...और पढ़ें

सिर्फ 5.45 घंटे में पटना से रांची पहुंची वंदे भारत ट्रेन। जागरण
सिर्फ 5.45 घंटे में पटना से रांची पहुंची वंदे भारत ट्रेन। जागरण

पटना, जागरण डिजिटल डेस्क। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ने सोमवार को पहली बार पटना से रांची तक का सफर पूरा किया। खास बात यह है कि ट्रेन अपने अनुमानित समय से पहले ही रांची पहुंच गई। वहीं, पटना से गया का सफर भी डेढ़ घंटे में पूरा कर लिया।

ट्रायल रन के लिए पटना से रांची के लिए रवाना हुई वंदे भारत ने सिर्फ 5 घंटे 45 मिनट में करीब 400 किलोमीटर की दूरी तय कर ली। पटना जंक्शन से 6.55 बजे खुलकर यह ट्रेन 12.47 बजे रांची पहुंची। हालांकि, इसके पहुंचने का समय 1 बजे था।

110 किमी की रफ्तार से पटरी पर दौड़ी वंदे भारत

पटना से गया तक ट्रेन की रफ्तार 110 किमी प्रति घंटे रही। वहीं, गया से बरकाकाना तक वंदे भारत 90 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चली। फिर बरकाकाना से रांची पहुंचने के दौरान ट्रेन की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे रही। यह ट्रेन पटना से खुलने के बाद जहानाबाद, गया, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना, टाटी सिल्वे होटे हुए रांची पहुंची।

जल्द शुरू होगी आम लोगों के लिए सेवा

इस दौरान सभी स्टेशन पर वंदे भारत को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। जगह-जगह लोगों ने ट्रेन के साथ सेल्फी ली। पटना-रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल की सूचना से रेल यात्रियों व आम लोगों के बीच खुशी के माहौल है। सफल ट्रायल के बाद जल्द ही आम लोग भी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस ट्रेन में सफर का आनंद उठा सकेंगे।

गया जंक्शन पर वंदे भारत ट्रेन के साथ सेल्फी लेने के लिए उमड़ी भीड़

आज ही वापस लौटेगी ट्रेन

बता दें कि वंदे भारत आज ही वापस पटना भी लौट जाएगी। वापसी में पटना के लिए यह ट्रेन रांची से दोपहर 2.20 बजे खुलकर शाम 7 बजे गया पहुंचेगी। यहां से 7.10 बजे खुलकर देर शाम 8.25 बजे पटना पहुंचेगी। रेल सूत्रों की मानें तो पटना से रांची के बीच इस ट्रेन का परिचालन सप्ताह में छह दिन होगा। हालांकि, इसके उद्घाटन की तारीख अभी तय नहीं हुई है।