Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आप भी डायबिटीज से परेशान हैं, तो अपनाएं ये नियम: नई दवा से राहत, जानिए कौन होगी फायदेमंद

    Updated: Tue, 17 Mar 2026 10:24 AM (IST)

    पटना के टीपीएस कॉलेज में 'वॉक फॉर लाइफ' कार्यक्रम में मधुमेह से बचाव पर जोर दिया गया। डॉ. दिवाकर तेजस्वी ने बताया कि सेमाग्लूटाइड जैसी नई दवाएं शुगर औ ...और पढ़ें

    पटना में मधुमेह जागरूकता

    पटना में मधुमेह जागरूकता

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी के TPS College में सोमवार को मधुमेह से बचाव और उपचार को लेकर 'वॉक फॉर लाइफ' जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्रों और शिक्षकों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी गई।

    मधुमेह के इलाज में नई उम्मीद

    कार्यक्रम में पब्लिक अवेयरनेस फॉर हेल्थफुल अप्रोच फॉर लिविंग के चिकित्सा निदेशक Dr. Divakar Tejaswi ने कहा कि हाल के वर्षों में मधुमेह के इलाज में नई दवाओं ने उम्मीद जगाई है। इन दवाओं से मरीजों को बेहतर नियंत्रण और जीवनशैली में सुधार मिल रहा है।

    इस दवा से शुगर और मोटापा दोनों कंट्रोल

    उन्होंने खास तौर पर Semaglutide का जिक्र करते हुए बताया कि यह दवा न केवल ब्लड शुगर को नियंत्रित करती है, बल्कि मोटापा कम करने में भी प्रभावी है। इससे मधुमेह और मोटापे से जूझ रहे मरीजों को दोहरी राहत मिल रही है।

    जल्द होगी सस्ती और सुलभ

    डा. तेजस्वी ने बताया कि अप्रैल के पहले सप्ताह से इस दवा का पेटेंट समाप्त हो जाएगा। इसके बाद यह दवा आम लोगों के लिए अधिक सुलभ और किफायती हो जाएगी, जिससे ज्यादा मरीज इसका लाभ उठा सकेंगे।

    खबरें और भी

    जीवनशैली में बदलाव है जरूरी

    उन्होंने कहा कि केवल दवा ही नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाना भी जरूरी है। नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, समय-समय पर जांच और तनाव से दूरी बनाकर मधुमेह को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

    युवाओं को खास तौर पर दी चेतावनी

    कार्यक्रम में छात्रों को खास तौर पर आगाह किया गया कि बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतों के कारण युवाओं में भी मधुमेह तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में अभी से सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

    आज मधुमेह और मोटापा दोनों बड़ी समस्या बन चुके हैं। नई दवाएं जैसे Semaglutide मरीजों के लिए काफी प्रभावी साबित हो रही हैं, लेकिन इसके साथ स्वस्थ दिनचर्या अपनाना सबसे जरूरी है। अगर लोग समय रहते सावधान हो जाएं, तो इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है।

    डॉ दिवाकर तेजस्वी