Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Patna Crime News: पटना में सौतेली मां ने दो बच्चों को कुएं में फेंका, एक की मौत; पति-पत्नी हिरासत में

    Updated: Wed, 24 Jul 2024 11:06 AM (GMT+05:30)

    पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में एक सौतेली मां ने दो बच्चों को कुएं में फेंक दिया। घटना में एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि दूसरे बच्चे का अस्पताल में ...और पढ़ें

    पटना में सौतेली मां ने दो बच्चों को कुएं में फेंका, एक की मौत
    पटना में सौतेली मां ने दो बच्चों को कुएं में फेंका, एक की मौत

    जागरण संवाददाता, पटना। जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के सदिसोपुर गांव में सौतेली मां ने दो बच्चों को कुएं में फेंक दिया। जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं, दूसरे बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    बताया जा रहा है कि बच्चों को कुएं में फेंकते हुए ग्रामीणों ने देख लिया था। इसके तुरंत बाद कुछ ग्रामीण कुएं में कुद गए और दोनों बच्चों को बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद दोनों बच्चों को स्थानीय अस्पताल में लोगों ने उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां एक बच्चे को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

    मृतक बच्चे की पहचान सदिसोपुर निवासी अरुण ठाकुर के सात वर्षीय पुत्र अर्णव कुमार और घायल की पहचान पांच वर्षीय सम्मी कुमार के रूप में की गई है।

    क्या है पूरा मामला?

    बताया जा रहा है कि अरुण ठाकुर ने दो शादी की थी। पहली पत्नी से विवाद होने पर दूसरी पत्नी ने घटना को अंजाम दिया। दोनों बच्चे पहली पत्नी रजनी देवी के बताए जा रहें हैं।

    जानकारी के अनुसार, अरुण ठाकुर ने दो शादी की हुई है। पहली पत्नी रजनी देवी से दो पुत्र अर्णव एवं सम्मी है। जबकि दूसरी पत्नी शारदा कुमारी से एक पुत्री शिवानी कुमारी है। पहली पत्नी पति की प्रताड़ना से परेशान होकर कन्हौली बाजार पर किराया का मकान लेकर बच्चों को शिक्षा-दीक्षा दिला रही थी।

    खबरें और भी

    बताया गया कि बीते मंगलवार की देर शाम दूसरी पत्नी दोनों बच्चों को बहला फुसला कर आम खिलाने के बहाने बगीचा में ले गई थी। दोनों बच्चों को पहले पीटा फिर कुएं में फेंक दिया। इस संबंध में बिहटा थाना अध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपित पति-पत्नी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है।

    ये भी पढ़ें- Bihar News पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा की बहू ने 10 लाख की सुपारी देकर महिला पर चलवाई थी गोली, पुलिस का खुलासा

    ये भी पढ़ें- जीतन सहनी हत्याकांड: नहीं मिला वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार, अब एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार