Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटना बवाल पर बड़ा एक्शन: 4 थानों में 21 FIR दर्ज, छात्रसंघ अध्यक्ष समेत 45 गिरफ्तार

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 07:05 PM (IST)

    गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास घेराव के दौरान हुए हंगामे के बाद पटना के चार थानों में 21 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ ...और पढ़ें

    पटना बवाल पर बड़ा एक्शन: 4 थानों में 21 FIR दर्ज, छात्रसंघ अध्यक्ष समेत 45 गिरफ्तार (PTI)

    पटना बवाल पर बड़ा एक्शन: 4 थानों में 21 FIR दर्ज, छात्रसंघ अध्यक्ष समेत 45 गिरफ्तार (PTI)

    HighLights

    1. पटना में मुख्यमंत्री आवास घेराव पर 21 मामले दर्ज।

    2. पुलिस ने 45 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया, जांच जारी।

    3. सीसीटीवी फुटेज से अन्य उपद्रवियों की पहचान हो रही।

    जागरण संवाददाता, पटना। गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले प्रदर्शनकारियों के हंगामे के बाद पुलिस प्रशासन ने पटना के चार अलग-अलग थानों में कुल 21 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ (पुसु) के अध्यक्ष शांतनु शेखर सहित 45 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

    पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक अन्य छात्रों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ कर घटना में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पटना शहर के चार प्रमुख थानों कोतवाली, गांधी मैदान, शास्त्रीनगर और सचिवालय में एफआईआर की गई हैं।

    सबसे अधिक छह मामले कोतवाली थाने में दर्ज हुए हैं। इसके अलावा गांधी मैदान थाने में तीन, सचिवालय थाने में दो और शास्त्रीनगर थाने में एक केस दर्ज किया गया है।

    सिटी एसपी मध्य ममता कल्याणी ने बताया कि पूरे मामले में कुल 21 केस दर्ज किए गए हैं और उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    सीसीटीवी फुटेज व वीडियो रिकार्डिंग से पहचान:

    कुल दर्ज मामलों में से 11 केस पुलिस अधिकारियों और तैनात मजिस्ट्रेटों के बयान पर दर्ज किए गए हैं। इन केसों में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस बल पर हमला करने, सरकारी काम में बाधा डालने, सड़क जाम करने, सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने और पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

    गांधी मैदान थाने में दर्ज तीन मामलों में से एक केस थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा के बयान पर दर्ज किया गया है। प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव में थानाध्यक्ष का सिर फट गया था, जबकि कई अन्य पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए थे। अन्य दो मामले ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट के बयान पर दर्ज किए गए हैं।

    खबरें और भी

    इसी तरह सचिवालय और शास्त्रीनगर थानों में भी पुलिस पर पथराव और ट्रैफिक बाधित करने के आरोप में केस दर्ज की गई हैं।उग्र प्रदर्शन और हंगामे की वजह से आम जनता को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    उपद्रव के दौरान गाड़ियों में की गई तोड़फोड़ और मारपीट को लेकर आम नागरिकों की शिकायत पर चारों थानों में 10 अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए अन्य उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है।

    यह भी पढ़ें- पटना में 5 घंटे तक रहा भीषण जाम, छात्रों के प्रदर्शन से थमी शहर की रफ्तार; मंत्री-विधायक भी फंसे