व्हाट्सएप ग्रुप से जुटाई भीड़, सैकड़ों कंटेंट क्रिएटर किए हायर; पटना में छात्रों के बवाल पर पुलिस का दावा
पुलिस जांच में सामने आया है कि पटना में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन एक सोची-समझी योजना थी, जिसमें व्हाट्सएप ग्रुप और कंटेंट क्रिएटर्स का उपयोग किया गया। ...और पढ़ें
-1784740294806_m.webp)
पटना में छात्रों का आंदोलन। फोटो X/cpimlliberation
HighLights
विरोध-प्रदर्शन सोची-समझी योजना के तहत किया गया।
व्हाट्सएप ग्रुप और कंटेंट क्रिएटर्स का हुआ इस्तेमाल।
पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा।
जागरण संवाददाता, पटना। विरोध-प्रदर्शन की पड़ताल में पुलिस और साइबर सेल के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। जांच में सामने आया है कि इस पूरे प्रदर्शन को एक सोची-समझी योजना के तहत अंजाम दिया गया था।
स्तर पर प्रसारित करने के लिए सैकड़ों कंटेंट क्रिएटर्स को मैदान में उतारा गया था।
साइबर और आइटी सेल की जांच से खुलासा हुआ है कि प्रदर्शन की रणनीति कई दिनों से तैयार की जा रही थी। इसके लिए इंटरनेट मीडिया पर अलग-अलग संगठनों के विशेष ग्रुप बनाए गए थे।
इन ग्रुप्स के माध्यम से सभी सदस्यों और छात्रों को सुबह साढ़े दस बजे तक निर्धारित स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। इतना ही नहीं, प्रदर्शनकारियों का स्पष्ट प्लान था कि पुलिस अगर रोके तो किसी भी हालत में रूकना नहीं है। भीड़ में बड़ी संख्या में ऐसे असामाजिक तत्व भी शामिल किए गए थे, जिनका मकसद सिर्फ उपद्रव फैलाना था।
कोचिंग सेंटरों के छात्र और शिक्षा से जुड़े संगठन भी शामिल
माहौल को ज्यादा संवेदनशील बनाने के लिए शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी मांग करने वाले लगभग हर संगठन को इस योजना का हिस्सा बनाया गया था। इसके अतिरिक्त विभिन्न कोचिंग संस्थानों के छात्रों को भी बहला-फुसलाकर इस भीड़ का हिस्सा बनाया गया।
उपद्रव को हवा देने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का भरपूर इस्तेमाल किया गया, जहां क्रिएटर्स द्वारा बनाए गए वीडियो को तुरंत शेयर कर और अधिक भीड़ जुटाने का प्रयास हुआ।
इसी बीच, घटनास्थल पर तैनात पश्चिमी एसपी संकेत कुमार का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। इस वीडियो में वे कड़े तेवर दिखाते हुए अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को स्पष्ट लहजे में मुस्तैदी से डटने की हिदायत दे रहे हैं।
पुलिस कप्तान की इस सख्त चेतावनी के तुरंत बाद एक्शन में आई पुलिस टीम ने बल प्रयोग करते हुए उपद्रवियों और छात्रों को मौके से खदेड़ दिया।
यह भी पढ़ें- दिल्ली के जंतर-मंतर की 'आग' पटना तक पहुंची, पथराव के बाद लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले चले