यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Patna Tata Vande Bharat: 7 घंटे 15 मिनट में टाटा से पटना पहुंचेगी वंदे भारत, गया समेत 7 स्टेशनों पर रुकेगी
पटना से टाटा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस (Patna Tata Vande Bharat) जल्द दौड़ती नजर आएगी। इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 सितंबर को हरी झंडी द ...और पढ़ें

HighLights
- 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दस बजे ट्रेन का शुभारंभ करेंगे।
- टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार को नहीं चलेगी।
जागरण टीम, पटना/गया। रेलवे बोर्ड ने टाटा से पटना (Tata To Patna Vande Bharat) तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की समय सारणी जारी कर दी है। 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दस बजे ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए रेलवे की ओर से तैयारी काफी जोर-शोर से शुरू हो गई है।
यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलाई जाएगी। टाटा-पटना ट्रेन सोमवार को नहीं चलेगी। यह ट्रेन प्रतिदिन सुबह 05.30 बजे टाटा से रवाना होगी और 12.45 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।
इस ट्रेन में कुल आठ कोच होंगे। इसमें कुल 530 लोगों को बैठने की व्यवस्था होगी। यह टाटा से चलने के बाद चंडिल, मुरी, बोकारो, गोमो, पारसनाथ, कोडरमा एवं गया में रुकते हुए पटना जंक्शन पहुंचेगी।
स्थान एवं ट्रेन के आने का समय
- टाटा से चलने का समय: 5.30 बजे
- चंडिल: 06 बजे
- मुरी: 07.13 बजे
- बोकारो: 08.08 बजे
- गोमो: 08.53 बजे
- पारसनाथ: 09.05 बजे
- कोडरमा: 09.53 बजे
- गया: 11.05 बजे
- पटना जंक्शन: 12.45 बजे
वापसी में पटना-टाटा वंदे भारत ट्रेन का समय
- पटना जंक्शन : 14.15 बजे
- गया : 15.30 बजे
- कोडरमा : 16.38 बजे
- पारसनाथ : 17.43 बजे
- गोमो : 17.48 बजे
- बोकारो : 18.45 बजे
- मुरी : 19.23 बजे
- चंडिल : 20.23 बजे
- टाटा : 21.30 बजे
डीआरएम ने गया जंक्शन पर बने पंडाल का लिया जायजा
रेल यात्रियों के लिए नई अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस गया-हावड़ा, पटना-टाटा और वाराणसी-देवघर के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। 15 सितंबर को उद्घाटन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के साथ इन सेवाओं का शुभारंभ किया जाना प्रस्तावित है। इन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत से यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ त्वरित आवागमन का लाभ मिलेगा।
वहीं, पितृपक्ष मेला और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के उद़्घाटन को लेकर शुक्रवार को गया जंक्शन पहुंचकर डीडीयू मंडल के डीआरएम राजेश कुमार अपने ब्रांच अधिकारियों के साथ यात्री सुविधा व सुरक्षा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गया जंक्शन पर आयोजित होने वाले वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन उद्घाटन कार्यक्रम के लिए प्लेटफॉर्म नंबर छह पर पंडाल बनकर तैयार का जायजा लिया।
ये भी पढ़ें- Deoghar Varanasi Vande Bharat: नई वंदे भारत एक्सप्रेस को मिला एक और स्टॉपेज, हफ्ते में 6 दिन दौड़ेगी ट्रेन
ये भी पढ़ें- Bhagalpur Howrah Vande Bharat: कहां-कहां रुकेगी भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, रूट और टाइम-टेबल भी जानिए