विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पति की गैरहाजिरी में घर आता था प्राचार्य, पटना में महिला शिक्षिका की हत्या में प्रेम प्रसंग का एंगल; आरोपित फरार

Published: Sun, 06 Sep 2026 10:00 AM (IST)

पटना के मसौढ़ी में 46 वर्षीय शिक्षिका लक्ष्मी कुमारी की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण हुई, जिसमें विद्यालय के प्रभारी ...और पढ़ें

मसौढ़ी में ​शि​क्षिका हत्या मामले का खुलासा। सांकेतिक तस्वीर

मसौढ़ी में ​शि​क्षिका हत्या मामले का खुलासा। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. मसौढ़ी में शिक्षिका लक्ष्मी कुमारी की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई।

  2. विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ब्रजेश कुमार मुख्य आरोपितों में शामिल।

  3. आरोपितों के पास घर की चाबी थी, पुलिस तलाश में जुटी।

संवाद सहयोगी, मसौढ़ी (पटना)। कैलूचक मोहल्ले में बीते मंगलवार की देर रात धारदार हथियार से 46 वर्षीया महिला शिक्षिका की हत्या प्रेम प्रसंग की वजह से की गई थी।

इस मामले में मृतका के पति ने शिक्षका के विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य थाना के हास्पीटल रोड, देवीस्थान मंदिर निवासी ब्रजेश कुमार, उसकी सरहज, सरहज के पुत्र व पूर्व में उनके मोहल्ले में रहनेवाले किराएदार मंटू सिंह समेत अन्य पर प्राथमिकी की है।

पति की गैरहाजिरी में आता था प्राचार्य 

आरोप है कि पति की अनुपस्थिति में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ब्रजेश कुमार का उनके घर में आना जाना रहता था। इसे लेकर ब्रजेश कुमार की सरहज, उसके पुत्र व मंटू सिंह मृतका को मोबाइल पर जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर गाली गलौज करते थे। 

उसे जान मारने की धमकी दिया करते थे। मंटू सिंह का भी महिला शिक्षिका के घर आना जाना था। आरोप है कि सभी आरोपित बीते मंगलवार की देर रात शिक्षिका की हत्या कर दी और गोदरेज से गहने ले भागे।

इस बीच एसडीपीओ राघव दयाल ने बताया कि नामजद आरोपितों में कुछ आरोपितों ने प्रेम प्रसंग की वजह से महिला शिक्षिका लक्ष्मी कुमारी की हत्या की है।

आराेपितों के पास थी शिक्षिका के घर की चाबी

बंद घर में आरोपित कैसे घुसे इस बाबत एसडीपीओ ने बताया कि आरोपितों के पास भी मकान की चाबी रहती थी और उसी से कमरा खोलकर आरोपितों ने घर में घुस उसकी हत्या कर दी।

गौरतलब है कि थाना के कैलूचक में पुनपुन प्रखंड के सहवाजपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षिका की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। 

बुधवार को उनका शव बरामद हुआ था। इस बीच फिलहाल सभी आरोपित फरार बताए जाते हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी कर लिए छापेमारी कर रही थी।

यह भी पढ़ें- पटना में शिक्षिका की कान और गला काटकर हत्या, अंदर से बंद कमरे में मिला शव; जांच के लिए SIT गठित