यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Patna Lucknow Vande Bharat: अब सिर्फ छह घंटे में अयोध्या... आज पटना से लखनऊ पहुंचेगी वंदे भारत, ये है पूरा टाइम-टेबल
Patna To Lucknow Vande Bharat आज वंदे भारत ट्रेन पटना से लखनऊ के लिए रवाना होगी। पीएम मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। आज यह ट्रेन 15.50 ...और पढ़ें

HighLights
- अयोध्या धाम होते हुए लखनऊ तक जाएगी वंदे भारत एक्सप्रेस
- पहाड़ी स्टेशनों पर घूमने वाले पर्यटकों के लिए काफी आरामदायक
जागरण संवाददाता, पटना। रेलवे की ओर से पटना से लखनऊ के बीच चलाई जाने वाली वंदे भारत ट्रेन को सुबह नौ बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल तरीके से शुभारंभ कर रवाना किया जाएगा। यह ट्रेन पटना से रवाना होकर अयोध्या धाम होते हुए लखनऊ तक जाएगी।
उसे लगभग 2.30 बजे तक लखनऊ पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। इससे ट्रेन से अयोध्या धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी।
वहीं शाम को पटना से न्यू जलपाई गुड़ी के लिए दूसरी वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया जाएगा। यह ट्रेन गर्मियों की छुट्टी में पहाड़ी स्टेशनों पर घूमने वाले पर्यटकों के लिए काफी आरामदायक साबित हो सकती है।
वंदे भारत ट्रेनों से मिलेगी यात्रियों की बड़ी राहत
पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश का कहना है कि पटना से चलने वाली दोनों वंदे भारत ट्रेनों से राज्य के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। यहां से काफी संख्या में लोग अयोध्या धाम जाने की तैयारी में हैं। उन्हें वंदे भारत से काफी सुविधा होगी।
उद्घाटन के दिन वेद भारत का टाइम टेबल स्टेशन
पहुंचने का समय पटना: सुबह नौ बजे प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा रवाना आरा : 9.45 बजे बक्सर : 10.38 बजे डीडीयू : 12 बजे वाराणसी : 12.55 बजे अयोध्या धाम : 15.50 बजे गोमतीनगर : 18.15 बजे
शाम 6.15 बजे गोमती नगर पहुंचेगी वंदे भारत
मंगलवार की सुबह नौ बजे पटना जंक्शन से रवाना होने वाली के वंदे भारत ट्रेन शाम 6.15 बजे ट्रेन गोमतीनगर पहुंचेगी। इस ट्रेन को पटना से खुलने के बाद आरा, बक्सर, डीडीयू, वाराणसी, अयाेध्या धाम एवं गोमतीनगर में रूकेगी।
खबरें और भी
18 से नियमित रूप से वंदे भारत का होगा परिचालन
पटना लखनऊ वंदे भारत का नियमित रूप से परिचालन 18 मार्च से किया जाएगा। उसके लिए टाइम टेबुल रेलवे की ओर से जारी कर दिया गया है। मंगलवार को उद्घाटन के बाद 18 मार्च से सुबह छह बजकर पांच मिनट पर वंदे भारत ट्रेन नियमित रूप से लखनऊ के लिए चलने लगेगी।
प्रमुख स्टेशन : वंदे भारत का नियमित टाइम टेबल पटना जंक्शन : 6.05 बजे पटना जंक्शन से रवाना आरा : 6.40 बजे बक्सर : 7.21 बजे डीडीयू : 8.40 बजे वाराणसी : 9.20 बजे अयोध्या धाम : 12.15 बजे गोमती नगर : 14.30 बजे
वापसी में यह ट्रेन 3.20 में गोमतीनगर से रवाना होगी प्रमुख स्टेशन
पहुंचने का समय गोमतीनगर : 3.20 बजे अयोध्या धाम :शाम 5.15 बजे वाराणसी :रात 8.00 बजे डीडीयू : रात 8.50 बजे बक्सर : रात 9.54 बजे आरा : रात 10.35 बजे पटना जंक्शन : 11.45 बजे