Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Patna News: राजगीर जाना होगा आसान, दिसंबर में पूरा होगा 265 करोड़ की लागत से बन रहा मार्ग

    Updated: Thu, 28 Nov 2024 05:36 PM (IST)

    बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष शीर्षत कपिल अशोक ने राज्य में बनने वाले मार्गों और पुलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नालंदा जि ...और पढ़ें

    राजगीर का सफर जल्द होगा और आसान
    राजगीर का सफर जल्द होगा और आसान

    HighLights

    1. पटना से राजगीर जाने वाले लोगों का सफर होगा आसान
    2. 265 करोड़ की लागत से बनने वाला सड़क मार्ग जल्द होगा तैयार

    राज्य ब्यूरो, पटना। राजगीर जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। नालंदा जिले में बन रहे सालेपुर-नरसंडा-तेलमर-करौटा पुल का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष शीर्षत कपिल अशोक ने पुल की समीक्षा की। इसके साथ ही जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए। शीर्षत कपिल राज्य में बन रहे कई अन्य पुलों और सड़कों के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की।

    2020 में सीएम नीतीश कुमार ने किया शिलान्यास

    नालंदा जिले में निर्माणाधीन-नरसंडा-तेलमार-करौटा सड़क करौटा के समीप एनएच-30 के 224 किमी पथांश पर जुड़ेगा। इसपर 265 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिंतबर 2020 में इसका शिलान्यास किया था। पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष शीर्षत अशोक कपिल ने बुधवार को इस सड़क का भ्रमण किया।

    इस सड़क राज्य उच्च पथ सं-78 के जंक्शन सालेपुर से शुरू होकर करौटा तक जाती है। वहां यह राष्ट्रीय उच्च पथ सं-31 के 224 वें किमी पथांश पर जुड़ती है। यह वृहद जिला सड़क घोषित है। इसकी चौड़ाई 10.0 मी है। इसकी विशेषता यह है कि इसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पटना से राजगीर जाने के लिए एक और मार्ग तैयार हो जाएगा। राष्ट्रीय उच्च पथ-31 के समीप करौटा (जगदम्बा स्थान) से सिलाव और राजगीर एनएच-120 पर जाने का मार्ग सुगम हो जाएगा।

    पर्यटन को भी मिलेगी बढ़ावा

    विभाग द्वारा इस बात का भी दावा किया गया है कि इस सड़क का निर्माण होने के बाद क्षेत्र में पर्यटन तथा आर्थिक गतिविधियां बढे़ंगी। नरसंडा के पास एनएच-30ए के ऊपर एक फ्लाई ओवर का भी निर्माण किया जा रहा है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान शीर्षत कपिल अशोक ने निर्माण की समीक्षा की और पुल के शेष बचे कार्यों को दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने इस सड़क को चार लेन किये जाने के संबंध में अभियंताओं से विस्तृत चर्चा की तथा इसके लिए जल्द ही प्रस्ताव एवं प्राक्कलन समर्पित करने का भी निर्देश दिया।

    खबरें और भी

    सालेपुर से राजगीर के चौड़ीकरण का शिलान्यास

    शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि सालेपुर से राजगीर के लिए जो दो लेन को चार लेन में चौड़ीकरण किया जाना है, उसका शिलान्यास जल्द ही किया जाएगा। अध्यक्ष ने बिहारशरीफ से रांची जाने वाले पुराने एनएच पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर क्षेत्र का भी भ्रमण किया। इस पुल की लम्बाई 1435 मी है। इसका निर्माण कार्य 84.6 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Politics: 'किसी की गीदड़ भभकी से नहीं डरते', पिता का अपमान सह नहीं सके चेतन आनंद, चिराग पर बुरी तरह भड़के

    Onion Price Hike: प्याज की महंगी कीमतों से जल्द मिलेगी राहत, मंडी में नासिक से आने वाली है सप्लाई