Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Patna News: कोलकाता-चेन्‍नई से बेहतर पटना की ट्रैफिक व्‍यवस्‍था! सर्वे में सामने आई चौंकाने वाली बात

    Updated: Tue, 15 Apr 2025 08:11 AM (IST)

    पटना में यातायात व्यवस्था कोलकाता और चेन्नई से बेहतर पाई गई है। यातायात पुलिस के सर्वे में यह बात सामने आई कि राजधानी में औसतन 10 किलोमीटर की दूरी तय ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. यातायात पुलिस के सर्वे में 25 मिनट में 10 किमी की दूरी तय करते है राजधानीवासी
    2. 35 मिनट में कोलकाता, दिल्ली में दस किमी की दूरी तय करने में लगते 23 मिनट

    जागरण संवाददाता, पटना। विश्व के विभिन्न शहरों के यातायात के तुलनात्मक आंकड़े देने वाली टाम टाम रिपोर्ट से प्रेरणा और उसके मापदंड को आधार बनाते हुए पटना पुलिस ने पहली बार कम्यूनिटी ट्रैफिक पुलिस (एनसीसी उड़ान) की मदद से पटना शहरी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को लेकर सर्वे कराया गया।

    सर्वे में पता चला कि पटना की सड़कों पर औसतन दस किलोमीटर की दूरी तय करने में अगर 23.95 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चार पहिया वाहन चलते है तो उसे 25 मिनट 12 सेकेंड लगता है।

    टाम टाम रिपोर्ट के मुताबिक कोलकाता में दस किमी की दूरी करने में 35 मिनट, चेन्नई में 30 मिनट और दिल्ली में 23 मिनट लगता है।

    सर्वे के लिए डाकबंगला और सगुना मोड़ को केंद्र में रखते हुए 40 प्रमुख मार्गों को चुना गया। लगातार दस दिनों तक सुबह सात बजे रात 10 बजे के बीच हर घंटे तय रूट गूगल मैप और भौतिक सत्यापन किया गया।

    यातायात एसपी अपराजित लोहान ने इस सर्वे के बारे में जानकारी दी। उनकी पहल पर शहर के अंदर जाम को लेकर ट्रैफिक पुलिस और कम्यूनिटी ट्रैफिक पुलिस की मदद से सर्वे कराया गया है।

    उन्होंने बताया कि लोगों की शिकायत रहती थी शहर में अक्सर जाम की समस्या होती है। गूगल मैप और भौतिक सत्यापन के जरिए मापदंडों के अनुरूप सर्वे कराया गया।

    गूगल मैप और भौतिक सत्यापन कर किया गया सर्वे

    इस सर्वे को गूगल मैप और भौतिक सत्यापन दोनों विधियों के माध्यम से किया गया। ताकि शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात की स्थिति का सटीक मूल्यांकन किया जा सके।

    गूगल मैप की मदद से हर घंटे प्रत्येक रूट पर लगने वाले समय का आकलन किया गया और उसे सत्यापित करने के लिए सामान्य गाड़ी से भी उसी रूट पर जाकर कम्यूनिटी ट्रैफिक पुलिस की टीम द्वारा सर्वेक्षण किया गया।

    इन मार्गों का किया गया सर्वे

    सर्वे के लिए डाकबंगला और सगुना मोड़ को केंद्र में रखते हुए कुल 40 प्रमुख मार्गों का चयन किया गया। सर्वे के दौरान प्रमुख स्थान जैसे रेलवे स्टेशन पटना जंक्शन, दानापुर रेलवे स्टेशन, राजेंद्र नगर टर्मिनल शामिल रहा।

    खबरें और भी

    पटना एयरपोर्ट के साथ मुख्य पर्यटक स्थल में बिहार म्यूजियम, गोलघर, बापू टावर, पटना साहिब शामिल रहा।

    वहीं हास्पीटल में आइजीआइएमएस, पीएमसीएच, एनएमसीएच और एम्स के साथ आपदा मोचन बल आदि के आसपास के मुख्य मार्गों को शामिल किया गया था।

    सबसे खराब 2 मार्ग

    • डाकबंगला से दिनकर गोलंबर - औसत गति: 12.9 किमी/घंटा
    • डाक बंगला से बैरिया बस स्टैंड - औसत गति: 13.5 किमी/घंटा

    सर्वोत्तम दो मार्ग

    • डाक बंगला से पटना साहेब गुरुद्वारा - औसत गति: 33.4 किमी/घंटा
    • डाक बंगला से एम्स - औसत गति: 32 किमी/घंटा

    कुल औसत गति और समय

    औसत गति 10 किमी का औसत समय

    • गूगल - 25.1 23 मिनट 54 सेकेंड
    • वाहन- 22.8 26 मिनट 18 सेकेंड
    • कुल 23.95 25 मिनट 12 सेकेंड

    फैक्ट्स

    • 10 किलोमीटर की यात्रा में चार पहिया वाहन चालक को 23.95 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से औसतन लगते 25 मिनट 12 सेकेंड
    • 30 मिनट में चेन्नई, 35 मिनट में कोलकाता, दिल्ली में दस किमी की दूरी तय करने में लगते 23 मिनट, ट्रैफिक रुट को लेकर सर्वे
    • 7 बजे सुबह से रात दस बजे तक लगातार दस दिनों तक हुआ सर्वे, कम्युनिटी ट्रैफिक पुलिस की टीम द्वारा कराया गया सर्वेक्षण
    • 40 प्रमुख मार्गों का सर्वे के लिए किया गया था चयन, इंटरनेशनल टाम टाम रिपोर्ट के मापदंडों को आधार बनाकर किया सर्वे

    यह भी पढ़ें-

    पटना में बिछेगा सड़कों का जाल, कई जिलों से मिलेगी डायरेक्ट कनेक्टिविटी; प्रोजेक्ट्स की लिस्ट देखें