Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटना यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में हंगामा, मंच पर डिग्री की मांग को लेकर अड़े छात्र; बिना भाषण दिए लौटे राज्यपाल

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 12:37 PM (IST)

    पटना विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों ने मंच पर डिग्री दिए जाने की मांग को लेकर हंगामा किया, जिसके चलते राज्यपाल बिना संबोधन के ही लौट गए। ...और पढ़ें

    मंच पर बुलाकर डिग्री देने की मांग को लेकर हंगामा करते छात्र। जागरण

    मंच पर बुलाकर डिग्री देने की मांग को लेकर हंगामा करते छात्र। जागरण

    HighLights

    1. छात्रों के हंगामे के कारण राज्यपाल ने बीच में छोड़ा कार्यक्रम।

    2. मंच पर केवल गोल्ड मेडलिस्ट और पीएचडी धारकों को डिग्री मिली।

    3. कुल 38 टॉपरों को गोल्ड मेडल सहित 1305 उपाधियां प्रदान की गईं।

    जागरण संवाददाता, पटना। पटना विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह शनिवार को पटना वीमेंस कॉलेज के मदर वेरोनिका ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ।

    कार्यक्रम के दौरान मंच पर बुलाकर डिग्री दिए जाने की मांग कर रहे छात्रों ने हंगामा कर दिया। इस कारण राज्यपाल अपना संबोधन किए बिना, बीच में ही कार्यक्रम छोड़कर चले गए। 

    मंच पर केवल गोल्ड मेडल और पीएचडी डिग्री धारी छात्रों को ही डिग्री प्रदान की गई। समारोह में पीजी सत्र 2023-25 के  टॉपर 38 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान दिया गया।

    PU 1

    (छात्रा को उपाधि प्रदान करते राज्यपाल।)

    28 छात्राओं ने प्राप्त किया स्वर्ण पदक 

    गोल्ड मेडल प्राप्त करने वालों में 28 छात्राएं और 10 छात्र शामिल हैं। इनके अलावा 155 पीएचडी डिग्री होल्डर्स सहित कुल 1305 विद्यार्थियों काे उपाधि प्रदान की गई। इस समारोह में राज्यपाल सह कुलाधिपति सैय्यद अता हसनैन  मुख्य अतिथि रूप में मौजूद रहे।

    दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, गोरखपुर की कुलपति प्रो. पूनम टंडन का विशिष्ट अतिथि के रूप में दीक्षांत भाषण में विद्यार्थियों को संबोधित किया।

    PU 2

    (डिग्री लेने के बाद राज्यपाल के पांव छूती छात्रा।)

    इन्हें मिला गोल्ड मेडल

    नाम विषय
    निधि कुमारी एमए हिंदी
    प्रिया सिंह एमए इंग्लिश
    उपासना आर्या एमए संस्कृत
    खुशबू कुमारी एमए मैथिली
    हदीका खालिद एमए अरबी
    शीरिन तस्नीम एमए उर्दू
    अमरजीत कुमार एमए फिलॉसफी
    साक्षी एमए एमजेएमसी
    कुंदन कुमार एमए म्यूजिक
    रिया एमए हिस्ट्री
    साहिल आलम एमए पॉलिटिकल साइंस
    स्नेहा कुमारी एमए होम साइंस
    अभिषेक कुमार एमए आईएच एंड आर्क
    आकांक्षा कुमारी एमए सोशियोलॉजी
    ज्ञानेश्वरी कुमारी एमए इकोनॉमिक्स
    अफशां निगार एमए इकोनॉमिक्स
    सुप्रिया राज एमए साइकोलॉजी
    प्रकाश चंद्रा एमए जियोग्राफी
    मिताली राज एमए पीएम एंड आईआर
    रागिनी एमए रूरल स्टडीज
    पलक प्रकाश एमए सोशल वर्क
    साक्षी एमए वीमेंस स्टडीज
    सुरुचि कुमारी एमएससी फिजिक्स
    तृप्ति आनंद एमएससी केमिस्ट्री
    आरती कुमारी एमएससी जूलॉजी
    शाकिब अरशद एमएससी बॉटनी
    वंदना कुमारी एमएससी जियोलॉजी
    निकिता कुमारी एमएससी गणित
    आसिया आर्या एमएससी स्टैटिस्टिक्स
    प्रिया कुमारी एमएससी बायोकेमिस्ट्री
    सृष्टि आर्या एमएससी बायोटेक्नोलॉजी
    शशि सुमन एमएससी एनवायरनमेंटल साइंस
    सुरभि कुमारी एमसीए
    प्रांजल कुमार एमकॉम
    साकेत कुमार एमबीए
    पल्लवी कुमारी एमए इन लाइब्रेरी साइंस
    कुमारी साक्षी एलएलएम
    विशाल राज एमएड