PWC Admission 2026: पटना वीमेंस कॉलेज में एडमिशन का मौका, स्नातक और PG पाठ्यक्रमों में 15 मार्च तक करें आवेदन
पटना वीमेंस कॉलेज ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक छात्राए ...और पढ़ें

पटना वीमेंस कॉलेज में एडमिशन का मौका

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पटना। पटना वीमेंस कॉलेज ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक छात्राएं कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क सामान्य पाठ्यक्रमों के लिए 1500 रुपये। एमए होम साइंस पाठ्यक्रम के लिए 800 रुपये तय किया गया है।
नामांकन प्रक्रिया इस वर्ष मेरिट सूची, प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर पूरी की जाएगी। एमसीए, बीकॉम (अकाउंटिंग एंड फाइनेंस एवं प्रोफेशनल टैक्सेशन), बीसीए, बीबीए तथा बीएससी (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डेटा साइंस) जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
पहली मेरिट सूची 26 मई से एक जून के बीच जारी
वहीं एमएससी जूलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी और एमए अंग्रेजी में प्रवेश के लिए 30 मई को ऑनलाइन साक्षात्कार निर्धारित किया गया है। कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया कि एमएससी फिजिक्स, एमए के विभिन्न विषयों-इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, भूगोल, एप्लाइड साइकोलॉजी, होम साइंस और सोशल वर्क के साथ-साथ सभी पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में बिना किसी प्रवेश परीक्षा के सीधे नामांकन लिया जाएगा।
विभिन्न संकायों के लिए पहली मेरिट सूची 26 मई से एक जून के बीच जारी की जाएगी। सामान्य वर्ग की छात्राओं के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य रखे गए हैं, जबकि आरक्षित वर्ग की छात्राओं को पांच प्रतिशत अंकों की छूट दी जाएगी।