विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

‘मैं एक लड़की से प्यार करता हूं...’, पटना में लापता युवक के कमरे से मिला सुसाइड नोट; कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

Published: Tue, 08 Sep 2026 08:56 AM (IST)

पटना के किदवईपुरी से आशु नामक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है, जिसके कमरे से मिले सुसाइड नोट ...और पढ़ें

पटना के किदवईपुरी से युवक लापता। सांकेतिक तस्वीर

पटना के किदवईपुरी से युवक लापता। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. पटना का युवक आशु संदिग्ध परिस्थितियों में लापता।

  2. कमरे से मिला सुसाइड नोट, प्रेम संबंध का जिक्र।

  3. कंपनी के अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया।

जागरण संवाददाता, पटना। बुद्धा कालोनी थाना क्षेत्र के किदवईपुरी का रहने वाला युवक आशु रविवार से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। बाद स्वजन ने बुद्धा कालोनी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आशु के कमरे की तलाशी लेने पर पुलिस और स्वजन को उसका मोबाइल फोन और एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

सुसाइड नोट में आशु ने एक लड़की से अपने प्रेम संबंधों का जिक्र किया है। उसने लिखा कि भइया, मैं एक लड़की से प्यार करता हूं। उसे इस घटना के बारे में जानकारी दे देना और कहना कि वह किसी अच्छे लड़के से शादी कर ले। उसका नंबर मेरे मोबाइल में सेव है।

उसने सुसाइड नोट में अपने पिता की आदत का जिक्र करते हुए लिखा कि कोशिश करना कि पापा दारू पीना छोड़ दें। मैं एक अच्छा इंसान बनने की बहुत कोशिश की, लेकिन नहीं बन सका।

उसने आगे लिखा कि भइया तुम अच्छे से रहना और माता-पिता का ध्यान रखना। अंत में उसने अपनी मां के लिए आई लव यू मम्मी, आपका प्यारा बेटा लिखा।

कंपनी के अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप

आशु ने अपने सुसाइड नोट में अपनी इस चरम स्थिति और मौत के कदम के पीछे कंपनी के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। नोट में उसने कंपनी की पिंकी देवी, कंपनी के बीएम सत्य प्रकाश और स्टेट हेड राकेश कुमार के नामों का स्पष्ट उल्लेख किया है।

लिखा है कि वह इन लोगों की वजह से ही अपनी जीवनलीला समाप्त करने जा रहा है। आशु के भाई ने बताया कि उसने करीब 15 दिन पहले ही हाजीपुर स्थित एक कंपनी में नौकरी शुरू की थी।

नौकरी ज्वाइन करने के बाद से ही वह काफी मानसिक तनाव में चल रहा था। पुलिस ने सुसाइड नोट और परिजनों के बयानों को आधार बनाकर मामले की हर पहलू से गहन जांच शुरू कर दी है।