Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pawan Singh बदलेंगे पाला? चुनाव से पहले पावरस्टार ने सबको चौंकाया, नई पोस्ट से दे दिया बड़ा संकेत

    Updated: Mon, 11 Mar 2024 05:04 PM (IST)

    Bihar Politics भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार और फेमस सिंगर पवन सिंह इन दिनों सुर्खियों बने हैं। उन्होंने हाल ही में आसनसोल सीट से भाजपा के टिकट पर चुन ...और पढ़ें

    भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह। फोटो- सोशल मीडिया
    भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह। फोटो- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर डाला नया पोस्ट
    2. पवन सिंह ने लिखा- जो सही किया, सब गलत के साथ किया

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Political News In Hindi भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) इन दिनों चुनाव लड़ने को लेकर काफी सुर्खियों में बने हैं। उन्होंने हाल ही में आसनसोल सीट से भाजपा (BJP) के टिकट पर चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। अब यह अफवाह तेज है कि वह आरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर यह बात नहीं कही जा सकती है। 

    कुछ अफवाहों की मानें तो पवन सिंह भाजपा नहीं बल्कि राजद के टिकट पर मैदान में उतर सकते हैं। इसको लेकर उनके सोशल मीडिया पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। दूसरी ओर, कुछ राजद (RJD) समर्थक भी अब पवन सिंह के सपोर्ट में खड़े दिख रहे हैं। इससे भी कई तरह का अनुमान लगाया जा रहा है। 

    चुनाव को लेकर पवन सिंह एक्टिव

    अब पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालकर सबको चौंका दिया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि जितना भी सही किया, सब गलत लोगों के लिए किया। इस पोस्ट को देखकर यह लगता है कि वह किसी बात से आहत हैं। इसके अलावा, यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि आहत होकर पवन सिंह किसी खास व्यक्ति या पार्टी से नाता तोड़ सकते हैं। 

    चूंकि, पवन सिंह इन दिनों चुनाव को लेकर एक्टिव हैं। ऐसे में इस तरह का पोस्ट सीधे तौर पर यह राजनीतिक रूप से जोड़ता है। इस पोस्ट से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पवन सिंह अपना पाला बदल सकते हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस मामले में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।  

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-

    Lok Sabha Elections : बिहार का ये है वोट पैटर्न, पैसा और शराब तो कोई छूता भी नहीं, चौंका रहा चुनाव आयोग का ये सर्वे

    MGNREGA Rules: 'मनरेगा' के नियमों में बड़ा बदलाव, अब निजी जमीन पर काम कराने के लिए देना होगा मालिकाना हक का सबूत