Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तलाक पर आमने-सामने पवन-ज्योति: Power Star बोले-अब साथ संभव नहीं, ज्योति का तंज-किसकी बातों में आ गए तुम

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 12:55 PM (GMT+05:30)

    पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक का मामला कोर्ट और सोशल मीडिया पर गरमा गया है। 25 मार्च को आरा फैमिली कोर्ट में पवन सिंह ने रिश्ते को खत्म करने की बात ...और पढ़ें

    पवन सिंह ने कहा-अब इस रिश्ते को आगे बढ़ाने का कोई मौका नहीं

    पवन सिंह ने कहा-अब इस रिश्ते को आगे बढ़ाने का कोई मौका नहीं 

    HighLights

    1. पवन सिंह ने कोर्ट में रिश्ते खत्म करने की बात कही।

    2. ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया वीडियो से दिया जवाब।

    3. एलिमनी और घर की मांग पर अड़ी हैं ज्योति सिंह।

    डिजिटल डेस्क, पटना। Pawan Singh और Jyoti Singh के रिश्ते की खटास अब कोर्ट और सोशल मीडिया दोनों जगह खुलकर सामने आ रही है। 25 मार्च को आरा फैमिली कोर्ट में सुनवाई के दौरान पवन सिंह पहुंचे, लेकिन ज्योति सिंह अनुपस्थित रहीं।

    कोर्ट में पवन का सख्त रुख

    पवन सिंह ने कोर्ट में साफ कहा कि अब इस रिश्ते को आगे बढ़ाने का कोई मौका नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद उन्हें मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी और परिवार भी प्रभावित हुआ।

    सोशल मीडिया पर ज्योति का जवाब

    इधर, ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर इशारों में प्रतिक्रिया दी। वीडियो में बैकग्राउंड डायलॉग,'किसकी बातों में आ गए तुम, अपनी खुशियां खुद खा गए तुम' को लोग पवन सिंह से जोड़कर देख रहे हैं।

    यूजर्स के कमेंट से बढ़ी बहस

    ज्योति के वीडियो पर यूजर्स के तरह-तरह के रिएक्शन सामने आए। कुछ ने पवन सिंह का समर्थन किया तो कुछ ने ज्योति के पक्ष में टिप्पणी की। इससे यह मामला अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का केंद्र बन गया है।

    खबरें और भी

    रिश्ते की पृष्ठभूमि और विवाद

    पवन सिंह की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी पहली पत्नी नीलम सिंह ने 2015 में आत्महत्या कर ली थी। 2018 में ज्योति सिंह से शादी के बाद कुछ ही समय में दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

    तलाक और एलिमनी पर विवाद

    अप्रैल 2022 में ज्योति सिंह ने तलाक की अर्जी दी, जिसके बाद पवन सिंह ने भी कोर्ट का रुख किया। ज्योति की ओर से एलिमनी के रूप में बड़ी रकम और मकान की मांग की गई है, जिसे लेकर मामला और जटिल हो गया है।

    अब आगे क्या? अगली सुनवाई का इंतजार

    मामले की अगली सुनवाई 5 मई को तय है। पवन सिंह ने वन-टाइम सेटलमेंट की इच्छा जताई है, जबकि ज्योति न्याय की मांग पर अड़ी हैं। अब सबकी नजर कोर्ट के अगले फैसले पर टिकी है।