यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सौम्या पांडे के साथ थिरकते नजर आएंगे पवन सिंह, नए गाने का पोस्टर रिलीज; फैंस बोले- 'जियो शेर, अब आएगा मजा'
पवन सिंह का एक नया गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है। इसमें वह एक्ट्रेस सौम्या पांडे के साथ थिरकते हुए नजर आएंगे। इस गाने का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है ...और पढ़ें

HighLights
- 'कलकतिया राजा' सॉन्ग का पोस्टर रिलीज
- सौम्या पांडे के साथ नजर आएंगे पवन सिंह
जागरण डिजिटल डेस्क, पटना: भोजपुरी फिल्मों व गानों के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह का नया गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है। फिलहाल, गाने का एक पोस्टर सामने आया है। इसमें पवन सिंह के साथ अभिनेत्री सौम्या पांडे नजर आ रही हैं।
गाने का पोस्टर पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। बता दें कि यह यशी फिल्म्स की तरफ से रिलीज होने वाला है। हालांकि, यह गाना कब तक आएगा, फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। पवन सिंह के नए गाने का नाम 'कलकतिया राजा' है। यह गाना यशी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगी।
जमकर कमेंट कर रहे हैं फैंस
इस गाने की गीत निकी निहाल ने दी है। वहीं, संगीत के लिए प्रियांशु सिंह को श्रेय दिया गया है। इस गाने के पोस्टर को देखने के बाद पवन सिंह के फैंस काफी खुश हैं। वह सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई फैंस ने लिखा है कि जियो शेर, अब मजा आएगा।

फिल्म भी होने वाली है रिलीज
बता दें कि इस बीच, पवन सिंह की नई फिल्म भी रिलीज होने वाली है। इसका पोस्टर लॉन्च कर दिया गया है। फिल्म का नाम 'हर हर गंगे' है। यह इस साल दशहरे पर रिलीज होगी। कुछ अफवाहों की मानें तो यह फिल्म 20 अक्टूबर को रिलीज होगी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- PM Modi Birthday: पवन सिंह ने गाने के जरिए पीएम मोदी को किया बर्थडे विश, यूट्यूब पर पहुंचे लाखों में व्यूज
फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर काफी खुशी है। पवन सिंह के फैंस इस मूवी का पोस्टर भी जमकर शेयर कर रहे हैं। फिलहाल, आधिकारिक तौर पर इस फिल्म से जुड़ी अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है।