Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pawan Singh: पवन सिंह का 'कलकतिया राजा' यूट्यूब पर मचा रहा धूम, रिलीज के चंद घंटे बाद ही मिले लाखों व्यूज

    By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Fri, 22 Sep 2023 12:34 PM (IST)

    पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता व गायक हैं। उनका फिल्मों में अभिनय और उनकी गायकी दोनों ही लोगों को बहुत पसंद आता है। पवन सिंह जब स्टेज ...और पढ़ें

    पवन सिंह का 'कलकतिया राजा' रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धूम। फोटो जागरण
    पवन सिंह का 'कलकतिया राजा' रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धूम। फोटो जागरण

    HighLights

    1. पवन सिंह का 'कलकतिया राजा' रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धूम
    2. पीएम मोदी को जन्मदिन बधाई वाला वीडियो भी हुआ था वायरल

    Pawan Singh New Song :  जागरण डिजिटल डेस्क, पटना। पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता और गायक हैं। उनका फिल्मों में अभिनय और उनकी गायकी दोनों ही लोगों को बहुत पसंद आता है। पवन सिंह जब स्टेज शोज करते हैं तो उनके एक ठुमके पर फैंस अपना दिल हार बैठते हैं। 22 सितंबर को रिलीज हुआ 'कलकतिया राजा' रिलीज के कुछ घंटे बाद ही यूट्यूब पर लाखों बार देखा गया। यह गाना अब तेजी से वायरल हो रहा है।

    बात जब बॉलीवुड सिनेमा और भोजपुरी सिनेमा की होती है। तो हम देखते हैं कि भोजपुरी सिनेमा में संगीत प्रेमियों का अपना एक अलग ही टेस्ट होता है।

    यहां पर शुद्ध और पक्की देसी भाषा के साथ नृत्य का एक अलग अंदाज होता है। यही अंदाज भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से इसे काफी अलग और निराली बनाती है।

    इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का नया गाना 'कलकतिया राजा' (Kalkatiya Raja) रिलीज हुआ है। जो रिलीज के चंद घंटे बाद ही यूट्यूब पर लाखों व्यूज़ ला रहा है और यह गाना शुक्रवार सुबह में रिलीज के बाद से ही खूब वायरल हो रहा है। इस गाने में पवन सिंह बिल्कुल अलग रूप और अंदाज में नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: सौम्या पांडे के साथ थिरकते नजर आएंगे पवन सिंह, नए गाने का पोस्टर रिलीज; फैंस बोले- 'जियो शेर, अब आएगा मजा'

    रिलीज हुआ पवन सिंह का गाना

    सामने आए इस भोजपुरी गाने 'कलकतिया राजा'(Kalkatiya Raja) में पवन सिंह की अभिनेत्री के तौर पर सौम्या पांडे ने अहम भूमिका निभाई है। पवन सिंह का हर गाना सोशल मीडिया पर धूम मचाता है। कुछ समय पहले पवन सिंह ने भगवान शिव पर आधारित गाना भी गाया था। जिसमें वह भोलेनाथ के दर पर जाने की अपील करते हुए दिखाई दिए थे। यह गाना जाने माने म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। गाने को महज कुछ ही समय में लाखों के व्यूज मिल मिले थे। 

    पीएम मोदी को बधाई वाला वीडियो हुआ था वायरल

    बिहार और उत्तर प्रदेश में पावर स्टार के करोड़ों फैंस हैं। अभी हाल ही में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन था। पवन सिंह ने पीएम मोदी(PM Modi) को अपने ही अंदाज में गाना गाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब बायरल हुआ।

    खबरें और भी

    उन्होंने शिव भक्तों के लिए भी गाना बनाया है। यह गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया। फैंस को एक बार फिर पवन सिंह का अंदाज पसंद आया है।

    एल्बम और गीत का नाम 'कलकतिया राजा'(Kalkatiya Raja) है। जिसे भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले गायक पवन सिंह ने गाया है। इस गाने में संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है जबकि गाने के रिलिक्स निक्की निहाल ने दिए हैं।

    यह भी पढ़ें: आखिर क्या हुआ कि पवन सिंह को लाइव आकर मांगनी पड़ी माफी; बोले- 'क्षमा कीजिए...'