Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Pawan Singh: पवन सिंह की भाजपा में वापसी तय, ज्वाइन करने की डेट और सीट पर भी पिक्चर हो गई क्लियर

    Updated: Tue, 30 Sep 2025 06:31 PM (GMT+05:30)

    भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह जल्द ही भाजपा में वापसी करेंगे। वापसी से पहले उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की जिससे ...और पढ़ें

    अभिनेता पवन सिंह उपेंद्र कुशवाहा से मिलने पहुुंचे।
    अभिनेता पवन सिंह उपेंद्र कुशवाहा से मिलने पहुुंचे।

    HighLights

    1. पवन सिंह जल्द करेंगे भाजपा में वापसी।
    2. 5 अक्टूबर को भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
    3. आरा से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

    राज्य ब्यूरो, पटना। फिल्म अभिनेता और भोजपुरी गायक पवन सिंह जल्द ही भाजपा में घर वापसी करेंगे। भाजपा में अपनी वापसी से पूर्व मंगलवार को दिल्ली में राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा से शिष्टाचार मुलाकात की।

    भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े और ऋतुराज सिन्हा की मौजूदगी में हुई इस मुलाकात के साथ यह साफ हो गया है कि कुशवाहा के मन में पवन सिंह को लेकर जो नाराजगी थी, वह दूर हो गई है।कुशवाहा से मुलाकात के बाद फिल्म अभिनेता ने भाजपा नेता और गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। 

    लोकसभा चुनाव में काराकाट से उम्मीदवार रहे उपेंद्र कुशवाहा को पवन सिंह के कारण ही हार का सामना करना पड़ा था। अब दोनों के बीच विधानसभा चुनाव के पहले सुलह की तस्वीर से भाजपा ने राहत की सांस ली है।

    दोनों नेताओं की इस मुलाकात के दौरान भाजपा प्रभारी विनोद ने कहा कि पवन सिंह भाजपा में हैं और भाजपा में ही रहेंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। आगामी चुनाव में पवन सिंह भाजपा कार्यकर्ता के रूप में एनडीए के लिए सक्रियता से काम करेंगे। इस दौरान भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा भी मौजूद रहे।

    खबरें और भी

    मिली जानकारी के अनुसार अब पवन सिंह पांच अक्टूबर को औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगे। पार्टी इस कदम को लेकर खासा उत्साहित है, क्योंकि पवन सिंह की लोकप्रियता और उनकी छवि चुनावी मैदान में बड़ा असर डाल सकती है।

    आरा से लड़ सकते हैं चुनाव

    राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पवन सिंह भाजपा की टिकट पर जल्द ही आरा से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। अगर ऐसा हुआ, तो इसका असर पूरे शाहाबाद क्षेत्र की राजनीति पर देखा जा सकता है।

    मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और राष्ट्रीय महामंत्री ऋतु राज सिन्हा भी मौजूद थे। राजनीतिक पर्यवेक्षक मान रहे हैं कि पवन सिंह का चुनावी मैदान में उतरना बिहार विधानसभा चुनाव के समीकरणों को बदल सकता है।

    यह भी पढ़ें- 'दिल पे आज ई फोटो देख के सांप लोट रहा होगा', Pawan Singh की वायरल पोस्ट पर यूजर बोले- पावर खत्म ना होई...

    यह भी पढ़ें- आरा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं पावर स्टार पवन सिंह! तावड़े के सामने कुशवाहा से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल