यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तुष्टीकरण नहीं संतुष्टीकरण की राजनीति करते हैं PM Modi, वोटबैंक पॉलिटिक्स पर विजय सिन्हा का RJD-Congress पर अटैक
राजद और कांग्रेस पर वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि पीएम मोदी तुष्टिकरण नहीं बल्कि संतुष्टिकरण की राजनीत ...और पढ़ें

जागरण टीम, पटना। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राजद और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दोनों के 'नेचर' और 'सिग्नेचर' नहीं बदले हैं। विजय सिन्हा ने दावा किया कि अब तक हुए सभी चरण के चुनाव में बिहार की जनता ने उनका सूपड़ा साफ कर दिया है।
सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समृद्ध और विकसित बिहार के लिए संकल्पित हैं। 10 वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और राज्य का अभूतपूर्व विकास हुआ है। 18 वर्षों में राज्य को जंगलराज और गुंडाराज से मुक्ति दिलाकर एनडीए की बिहार में डबल इंजन की सरकार ने विकास की बड़ी रेखा खींच दी है।
तुष्टीकरण नहीं संतुष्टीकरण की राजनीति करते हैं पीएम मोदी
राजद और कांग्रेस पर वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तुष्टिकरण नहीं, बल्कि संतुष्टिकरण की राजनीति में विश्वास करते हैं।
पत्रकारों से बात करते हुए सिन्हा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए ने तुष्टिकरण के बजाय देश के लोगों की संतुष्टि का रास्ता चुना है।
उन्होंने कहा कि हमारे पीएम तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टि की राजनीति में विश्वास करते हैं। इस दौरान उन्होंने राजद और कांग्रेस पर जानबूझकर सनातन धर्म को निशाना बनाने का भी आरोप लगाया।
तेजस्वी पर जाति के नामपर वोट मांगने का लगाया आरोप
तेजस्वी यादव पर आरोप लगाते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पास जाति के नाम पर वोट मांगने के अलावा और कोई उपलब्धि नहीं है। वे बस बयानबाजी और हवावाजी करके वोट लेना चाहते हैं।
खबरें और भी
सिन्हा ने कहा कि अपराध और भ्रष्टाचार पर राजद और कांग्रेस मौन क्यों है? भ्रष्टाचार के मामलों में पूरा परिवार न्यायालय का चक्कर काट रहा है, फिर भी इनका स्वभाव नहीं बदला है।
महागठबंधन नेताओं का चुनाव-प्रचार पिकनिक मनाने जैसा
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव और महागठबंधन के लोगों के लिए चुनाव प्रचार पिकनिक मनाने जैसा है। राज्य और देश के लोगों ने देखा है कि किस प्रकार आकाश में कभी मछली तो कभी संतरा खाते हुए अपना फोटो पोस्ट करते हैं। बर्थडे भी आकाश में ही मनाते हैं।
सिन्हा ने कहा कि उनकी (राजद व कांग्रेस) समझ में यह नहीं आता है कि वे किस आधार पर वोट मांगे। उपलब्धि, सेवा और जनता के प्रति समर्पण के नाम पर उनका स्कोर शून्य है।
यह भी पढ़ें: Tejashwi Yadav: 'ऐन मौके पर चाचा को हाईजैक कर लिया नहीं तो...', सरकारी नौकरी पर तेजस्वी का बड़ा दावा
Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव की बिगड़ी तबीयत, पीठदर्द से चलना हुआ मुश्किल; Video