Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PM Modi के मन में क्या? 48 घंटों में 28 सांसदों से पर्सनली मिले, बिहार में बैठे CM नीतीश के लिए कही बड़ी बात

    By Agency Edited By: Rajat Mourya
    Updated: Thu, 27 Jun 2024 06:18 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन में क्या? दरअसल यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि उन्हें पिछले 48 घंटों में टीडीपी और जदयू के 28 सांसदों से पर्सनली मुला ...और पढ़ें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जदयू सांसदों से मुलाकात की। (फोटो- एक्स)
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जदयू सांसदों से मुलाकात की। (फोटो- एक्स)

    HighLights

    1. प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को दिल्ली में जदयू सांसदों से मुलाकात की।
    2. पीएम मोदी ने एक्स पर जदयू सांसदों के साथ मुलाकात की फोटो भी शेयर की।
    3. प्रधानमंत्री मोदी ने CM नीतीश कुमार की तारीफ में एक्स पर पोस्ट किया।

    एजेंसी, पटना/नई दिल्ली। PM Modi JDU MP Meeting प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जनता दल यूनाइटेड के सांसदों से मुलाकात की। इस खास मीटिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में हो रहे विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना की।

    प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स हैंडल पर इस मीटिंग की तस्वीरें भी शेयर की। उन्होंने लिखा, "आज जेडीयू सांसदों के साथ एक शानदार बैठक हुई। हमारी पार्टियों का बिहार में खराब शासन, भ्रष्टाचार और अपराधीकरण से लड़ने और साथ मिलकर काम करने का एक लंबा इतिहास है"।

    प्रधानमंत्री मोदी ने की नीतीश कुमार की तारीफ

    प्रधानमंत्री ने आगे लिखा कि नीतीश कुमार जी का नेतृत्व बिहार को विकास के पथ पर ले गया है। हम इसे जारी रखेंगे। सुशासन के लिए मिलकर काम करना।

    लोकसभा में JDU-BJP-TDP की पार्टनरशिप

    बता दें कि लोकसभा में 12 सांसदों के साथ जदयू भाजपा की दूसरी सबसे बड़ी सहयोगी है।

    इससे पहले, पीएम मोदी ने बुधवार को तेलुगु देशम पार्टी के सांसदों से मुलाकात की थी। टीडीपी के लोकसभा में 16 सांसद हैं और वह बीजेपी की सबसे बड़ी सहयोगी पार्टी है। केंद्रीय मंत्रिपरिषद में टीडीपी और जेडीयू दोनों के दो-दो सदस्य हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Prashant Kishor: 'अगर नीतीश कुमार को कुर्सी पर बिठाए रखा तो...', अचानक बदल गए प्रशांत किशोर के सुर

    ये भी पढ़ें- Ashwini Choubey: 'मेरी इच्छा है कि आने वाले चुनाव में...', Nitish Kumar को टेंशन देगी अश्विनी चौबे की ये बात