सम्राट कैबिनेट विस्तार से पहले पटना में PM मोदी का रोड शो, नितिन-नीतीश और अमित शाह करेंगे शिरकत
PM Modi Patna Roadshow मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कैबिनेट विस्तार से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना में भव्य रोड शो करेंगे। इस दौरान नीतीश कुमार ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना में भव्य रोड शो(फाइल फोटो)
HighLights
पीएम मोदी का पटना में भव्य रोड शो
मंत्रिमंडल विस्तार से पहले राजनीतिक महत्व बढ़ा
नीतीश, अमित शाह, सम्राट चौधरी रहेंगे मौजूद
राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पटना दौरे पर रहेंगे। इस दौरान राजधानी में उनका भव्य रोड शो आयोजित किया जाएगा, जिसे लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
बड़े नेताओं की मौजूदगी से कार्यक्रम को मिलेगा खास महत्व
प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहेंगे।
इन दिग्गज नेताओं की उपस्थिति से कार्यक्रम का राजनीतिक महत्व और बढ़ गया है।
एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक तय किया गया रोड शो का रूट
रोड शो का रूट पटना एयरपोर्ट से शुरू होकर हार्डिंग रोड, वीरचंद्र पटेल पथ, आयकर चौराहा होते हुए गांधी मैदान तक जाएगा।
इस पूरे मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं और बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है।
छह महीने बाद पटना आ रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग छह महीने बाद पटना पहुंच रहे हैं। इससे पहले वे 20 नवंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गांधी मैदान आए थे।
इस बार उनका दौरा फिर से राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।
सुबह आगमन, दोपहर में रोड शो का कार्यक्रम तय
प्रधानमंत्री का पटना पहुंचने का समय सुबह 10:00 बजे निर्धारित है। इसके बाद दोपहर 12:05 बजे से 1:30 बजे तक रोड शो आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार वे करीब 12 बजे गांधी मैदान पहुंचेंगे, जहां आगे के आयोजन होंगे।
प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पटना पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। रोड शो के रूट पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं, साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया जाएगा ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके।