यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Patna: ऑनलाइन ठगे लाखों रुपये... एटीएम से लगातार कैश निकालते हुए दो शातिरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विभिन्न बैंक खातों में साइबर अपराधियों द्वारा लोगों को झांसा देकर मंगाए रुपयों की एटीएम से निकासी कर रहे दो आरोपितों को पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने द ...और पढ़ें

HighLights
- छह लाख नकदी के साथ पकड़े गए दोनों
- आरोपियों से विभिन्न बैंकों के चार डेबिट कार्ड, दो मोबाइल भी बरामद
जागरण संवाददाता, पटना: विभिन्न बैंक खातों में साइबर अपराधियों द्वारा लोगों को झांसा देकर मंगाए रुपयों की एटीएम से निकासी कर रहे दो आरोपितों को पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने दबोच लिया।
आरोपितों की पहचान नालंदा जिले के गिरियक थानांतर्गत पावापुरी दशरथपुर अभिषेक रंजन (22) और बेलदरिया भोजपुर निवासी शंकर कुमार को गिरफ्तार किया गया, उनके पास छह लाख नकदी, विभिन्न बैंकों के चार डेबिट कार्ड, दो मोबाइल आदि बरामद हुए।
लगातार पैसे निकालकर बैग में रख रहा था शातिर
गिरोह से जुड़ा है आरोपी युवक