Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटना के होटलों में पुलिस की बड़ी छापामारी, 3 राज्यों की महिलाएं समेत कई लोग हिरासत में

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 09:33 AM (IST)

    दानापुर और रूपसपुर थाना क्षेत्रों के कई होटलों में पुलिस ने छापेमारी कर छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और यूपी की महिलाओं सहित कई लोगों को हिरासत में लिया है ...और पढ़ें

    पटना के होटलों में छापमारी ( एआई जेनरेटेड तस्वीर )

    पटना के होटलों में छापमारी ( एआई जेनरेटेड तस्वीर )

    HighLights

    1. दानापुर-रूपसपुर के होटलों में पुलिस की विशेष छापेमारी।

    2. छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, यूपी की महिलाएं हिरासत में ली गईं।

    3. एसडीपीओ अजीत कुमार के नेतृत्व में हुई यह कार्रवाई।

    संवाद सहयोगी, दानापुर। नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देश पर एसडीपीओ 1 अजीत कुमार के नेतृत्व में दानापुर और रूपसपुर थाना क्षेत्र के होटलों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान दानापुर क्षेत्र के एक होटल से एक युवक और दो युवतियों से पूछताछ की। 

    रूपसपुर के एक होटल से पुलिस ने तीन महिलाओं और एक व्यक्ति को थाने लाया, जहां सभी से पूछताछ की जा रही है। रूपसपुर से लायी गई तीनों युवतियां दूसरे राज्य की रहने वाली बताई जा रही हैं।

    आधा दर्जन होटलों में कार्रवाई

    बुधवार को दानापुर और रूपसपुर थाना क्षेत्र के कई होटलों में छापेमारी की गई। छापेमारी की सूचना मिलते ही होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। दानापुर के एडिसन होटल, आई कान होटल और ड्रीम विला समेत लगभग आधा दर्जन होटलों में कार्रवाई की गई।

    रूपसपुर के बुद्धा रेसीडेंसी से छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और यूपी की तीन महिलाएं तथा आरा के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। दानापुर में सात युवकों को पकड़ा गया और दो युवतियों को मुक्त कराया गया। इनमें से एक युवक मुम्बई से अपनी महिला मित्र से मिलने आया था। सभी पकड़े गए लोग बालिग हैं और उनसे पूछताछ जारी है। एक युवती ने बताया कि वह टाइम पास के लिए आई थी।

    यह भी पढ़ें- पटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, मैनेजर समेत 12 गिरफ्तार; 5 युवतियां भी हिरासत में


    पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी लोग बालिग हैं और उनकी छानबीन की जा रही है। एसडीपीओ अजीत कुमार ने कहा कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर होटल में छापेमारी की गई है।

    खबरें और भी