विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दशहरा में लालू यादव के 15 सिर देख चकराए लोग, पटना के इस पोस्‍टर में नरेंद्र मोदी और सोनिया गांधी भी

By Jagran NewsEdited By: Shubh Narayan Pathak
Published: Tue, 04 Oct 2022 08:16 AM (IST)Updated: Tue, 04 Oct 2022 10:59 PM (IST)

Bihar News पटना में राजद के प्रदेश कार्यालय के बाहर 15 सिर वाले लालू का पोस्टर। दशहरा के दौरान अनोखे ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजद अध्‍यक्ष लालू यादव और कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी। फाइल फोटो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजद अध्‍यक्ष लालू यादव और कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics: 10 सिरों वाले दसानन रावण को लोग बुराई का प्रतीक मानते हैं। लेकिन, 15 सिर वाले लालू प्रसाद यादव के पोस्‍टर के जरिए राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) ने कुछ अलग संदेश देने की कोशिश की है। यह पोस्‍टर राजद के ही नेता ने लगवाया है। पोस्‍टर को राजद के बिहार कार्यालय के ठीक सामने लगाया गया है। 

सभी विपक्षी दलों का नेता दिखाने की कोश‍िश

इस पोस्टर के मध्य में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद हैं। उन्‍हें भारतीय जनता पार्टी के विरोध में खड़े तमाम दलों के केंद्र में दिखाने की कोश‍िश की गई है। इस पोस्‍टर में भाजपा के विरोध में खड़े प्राय: सभी नेताओं को शामिल किया गया है। लालू प्रसाद को जोड़ लें तो कुल नेताओं की संख्या 15 है।

राहुल और सोनिया गांधी भी पोस्‍टर में 

पोस्‍टर में लालू प्रसाद यादव के अलग-अलग सिर के रूप में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, शरद पवार, ओम प्रकाश चौटाला, अखिलेश ङ्क्षसह, अरङ्क्षवद केजरीवाल, सीताराम येचुरी, हेमंत सोरेन, शिबू सोरेन सहित अन्य नेता शामिल हैं। महिला राजद की प्रदेश महासचिव पूनम राय ने इसे बनवाया है।

दिल्‍ली पर कब्‍जा कर लेने का संदेश 

संदेश यह है कि ये सभी नेता 2024 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सत्ता पर कब्जा कर लेंगे। राजद के चुनाव चिन्ह लालटेन और जदयू के चुनाव चिन्ह तीर की चर्चा करते हुए कहा गया है कि लालटेन की रोशनी में एक-एक तीर सही निशाने पर लगाया जाएगा।

पोस्‍टर में नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी 

पोस्‍टर के एक हिस्से में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भी तस्वीर है। मोदी के बारे में लिखा गया है कि वे किसी की नहीं सुनते। अपने मन की बात करते हैं। अमित शाह को इंसान से इंसान को लड़ाने वाला बताया गया है। 

कृष्‍ण से की गई तेजस्‍वी यादव की तुलना 

इस पोस्‍टर में तेजस्‍वी यादव को कृष्‍ण तो नीतीश कुमार को अर्जुन के रूप में दिखाया गया है। पोस्‍टर में तेजस्‍वी यादव, नीतीश कुमार से कह रहे हैं कि आपके साथ पहले के चक्र धारी और अब के लालटेन धारी हैं। इस बार दिल्‍ली फतह कर लेनी है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।