Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: बिहार में मुखिया का बढ़ा पावर, अब सरकार की तरफ से मिली यह जिम्मेदारी; मंत्री ने दी जानकारी

    Updated: Wed, 15 Jan 2025 12:10 PM (IST)

    बिहार में एक बार फिर से मुखिया का पावर बढ़ गया है। नीतीश सरकार ने फिर से पंचायत सरकार भवन बनाने का अधिकार मुखिया-गण को देने का निर्णय लिया है। राज्य क ...और पढ़ें

    बिहार में मुखिया को फिर से मिला पुराना अधिकार (जागरण)
    बिहार में मुखिया को फिर से मिला पुराना अधिकार (जागरण)

    HighLights

    1. बिहार में मुखिया को फिर से पुराना अधिकार मिल गया
    2. मुखिया को नीतीश सरकार की तरफ से बड़ी जिम्मेदारी दी गई

    राज्य ब्यूरो, पटना। Mukhiya Power in Bihar: नीतीश सरकार ने एक बार फिर पंचायत सरकार भवन बनाने का अधिकार मुखिया-गण को देने का निर्णय लिया है। पहले भी मुखिया-गण को यह दायित्व था, लेकिन बीच में यह अधिकार स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन (एलएईओ) को मिल गया।

    अब एक बार फिर उन्हें अवसर दिया जा रहा है। आगे शेष पंचायत सरकार भवन का निर्माण संबंधित ग्राम पंचायत के मुखिया ही कराएंगे।

    राज्य की सभी 8053 ग्राम पंचायतों में पंचायत सरकार भवन का निर्माण होना है। पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि अभी एलएईओ को 2000 ग्राम पंचायतों में निर्माण का दायित्व सौंपा गया है।

    शेष बचे पंचायत भवन का निर्माण कराएंगे मुखिया

    2165 पंचायत सरकार भवनों का निर्माण भवन निर्माण विभाग द्वारा कराया जाना है। इसके अलावा पहले चरण में मुखिया-गण को 1435 ग्राम पंचायतों में निर्माण का दायित्व सौंपा गया था। इस तरह अब शेष 2453 पंचायतों में पंचायत सरकार भवन का निर्माण मुखिया द्वारा किया जाएगा।

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 2324 वर्ग फीट अधिक स्थान

    पंचायत सरकार भवन बहुउद्देशीय होता है। नए भवन का क्षेत्रफल लगभग 6600 वर्ग फीट होना है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कुल क्षेत्रफल 8924 वर्ग फीट निर्धारित किया गया है। उन पंचायत सरकार भवनों में बाढ़ राहत केंद्र के लिए दो अतिरिक्त बड़े हाल के निर्माण का भी प्रविधान है। इस तरह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के पंचायत सरकार भवन में 2324 वर्ग फीट अधिक स्थान होगा।

    कामकाज व बैठक से लेकर बैंक शाखा तक के लिए स्थान

    भवन में पंचायत प्रतिनिधियों व कर्मियों के लिए स्थान, ग्राम कचहरी का न्यायालय कक्ष, अभिलेखों के संरक्षण के लिए स्थान, स्टोर, आम सभा व स्थायी समिति की बैठकों के लिए हॉल होगा। नागरिकों के लिए स्वागत कक्ष, महत्वपूर्ण कर्मियों के लिए आवासीय खंड, कंप्यूटराइज्ड सेवा के लिए सेवा केंद्र, पैंट्री और शौचालय के अलावा बैंक शाखा के लिए भी स्थान रखना है।

    खबरें और भी

    जिन ग्राम पंचायतों में अभी तक पंचायत सरकार भवन नहीं बने हैं, वहां निर्माण का दायित्व संबंधित मुखिया को सौंपा जाएगा। अपने कार्यालय भवन से जुड़ाव होने के कारण वे निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखेंगे, ऐसी अपेक्षा है। हालांकि,  पहले भी मुखिया द्वारा पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जाता था। बीच में अंतराल हुआ और अब फिर उन्हें गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए अवसर दिया जा रहा है।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Politics: 'आज से शुभ कार्य शुरू होंगे', नीतीश की एंट्री की अटकलों पर मीसा भारती ने दिया बयान

    Tej Pratap Yadav: 'अच्छे लोग अगर राजनीति से दूर रहेंगे तो...', तेजप्रताप की पोस्ट से बिहार की सियासत तेज