बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर ने पटना SSP पर लगाए गंभीर आरोप, CEO से मिलकर कार्रवाई की मांग
बांकीपुर उपचुनाव के बाद प्रशांत किशोर ने पटना के एसएसपी पर चुनाव प्रक्रिया प्रभावित करने और कार्यकर्ताओं को गलत तरीके से गिरफ्तार करने का आरोप लगाया ह ...और पढ़ें
HighLights
प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी पर चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत, दिल्ली आयोग जाने की बात कही।
मतदान से पहले पुलिस और कार्यकर्ताओं में हुई थी नोकझोंक।
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के बांकीपुर में उपचुनाव के बाद भी सियासत नहीं थमी है। जनसुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने पटना के SSP पर गंभीर आरोप लगाए और मुख्य निर्वाची अधिकारी से शिकायत की गई है। उन्होंने कहा कि वह इसकी लड़ाई दिल्ली तक लड़ेंगे।
प्रशांत किशोर ने कहा, "पटना के SSP और उनके अधीनस्त पुलिस पदाधिकारियों द्वारा जो पूरे चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए जिस तरह की कार्रवाई की गई है, मतदाताओं को डराया गया है, बिना किसी वजह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
प्रशांत किशोर ने कहा कि पटना में उनके कार्यकर्ताओं पर झूठी पुलिस कार्रवाई की गई है, उसके लिए मुख्य चुनाव पदाधिकारी को शिकायत दी गई है और निर्वाचन अधिकारी ने आश्वस्त किया है कि वो तुरंत जांच के आदेश दे रहे हैं और नियमानुसार उन पर कार्रवाई होगी।
जनसुराज प्रत्याशी ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो दिल्ली इलेक्शन कमीशन भी जाएंगे और पुलिस अधिकारी की ज्यादती के बारे में शिकायत करेंगे।
चुनाव के दौरान पुलिस अधिकारी से हुई थी नोंकझोक
बता दें कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के मतदान से ठीक एक दिन पहले बुधवार और मतदान के दिन भी प्रशांत किशोर और पुलिस अधिकारियों के बीच काफी नोकझोक देखने को मिली थी।
खबरें और भी
जन सुराज के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध में प्रशांत किशोर बुधवार देर रात सीधे जक्कनपुर थाना पहुंच गए थे। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद थे। थाने में पुलिस अधिकारियों और प्रशांत किशोर के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो भी वायरल हुआ था।
इससे पहले जन सुराज के निर्वाचन अभिकर्ता अजय द्विवेदी ने प्रेस वार्ता कर पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में जन सुराज के कार्यकर्ताओं के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की जा रही है।
उनके अनुसार, पटना में अपने परिजनों से मिलने या निजी कार्य से आए पार्टी कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया जा रहा है। अजय द्विवेदी ने दावा किया कि प्रत्यूष को जक्कनपुर थाना पुलिस, वरुण कुमार को पीरबहोर थाना पुलिस, मोतिहारी निवासी अभय शर्मा को जक्कनपुर थाना पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं विकास सिंह, अमीर इफ्तियाज, मनीष झा और सुदर्शन मिश्रा को एसटीएफ द्वारा उठाए जाने का भी आरोप लगाया गया।