यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Prashant Kishor: 'मुसलमानों आपकी कौम में तो...', प्रशांत किशोर ने कह दी झकझोरने वाली बात, बोले- आपलोगों से गलती हो गई
Bihar Politicsप्रशांत किशोर बिहार में राजनीतिक पैठ बनाने के लिए अब अल्पसंख्यकों को समझाना शुरू कर दिया है। प्रशांत किशोर ने सैंकड़ों मुस्लिमों को संबो ...और पढ़ें

HighLights
- प्रशांत किशोर ने मुसलमानों को संबोधित करते हुए आज के हालात की सच्चाई बताई
- प्रशांत किशोर ने कहा कि लालू या भाजपा की वजह से मुसलमानों की यह हालत नहीं हुई है।
डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Political News Hindi: जनसुराज यात्रा के संयोजक प्रशांत किशोर लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार पद यात्रा कर रहे हैं। इसी क्रम में वह अब अल्पसंख्यक वोटरों को टारगेट करने में लग गए हैं। खासकर के मुसलमानों को आज के राजनीतिक हालात की सच्चाई बता रहे हैं।
आपकी कौम में तो पैगंबर साहेब की बात को ही लोग नहीं मान रहे: प्रशांत किशोर
अपने संबोधन के दौरान प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने मुसलमानों से कहा, आपकी ये दुर्दशा इसलिए नहीं है कि भाजपा ने परेशान कर दिया, कि लालू ने ठगा कि कांग्रेस ने ठगा। आपकी दुर्दशा इसलिए है कि आपकी कौम में आपके पैगंबर साहेब ने जो बुनियादी बातें बताईं हैं, आप उसे भी फॉलो नहीं कर रहे।
आपके पैगंबर साहेब ने बताया कि जिस कौम को अपने रहनुमाओं की समझ न हो, उसके ऊपर जालिम हुक्मुरानों को मुसल्लत कर दिया जाता है। आपको लग रहा कि आपके हुक्मरान जामिल है, अगर यह बात सच है कि आज के हुक्मरान जालिम हैं। तो पैगंबर साहेब ने जो बात बताई है, वह गलत हो नहीं सकती है।
आपने अपने रहनुमाओं को पहचानने में गलती की
प्रशांत किशोर ने कहा कि कहीं न कहीं आपसे अपने रहनुमाओं की पहचान करने में गलती हुई है, इसलिए इस दुर्दशा में पहुंचे हैं। आपकी कौम में बताया गया है कि बिना जद्दोजहद के जीवन में कुछ हासिल नहीं होगा। आज मैं आपके मुंह पर कह रहा हूं कि आपलोग 5 साल से बैठे हुए हैं। कोई जद्दोजहद नहीं करना चाहते हैं। आपलोगों को चिंता बहुत है, लेकिन चिंतन बिल्कुल भी नहीं।