Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Prashant Kishor: 'लालू-नीतीश ने एक ही फैक्ट्री लगाई जिसमें...', प्रशांत किशोर ने फिर फोड़ा सियासी बम, घमासान तय

    Updated: Thu, 04 Apr 2024 03:28 PM (IST)

    Bihar News बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले सियासत एक बार फिर से तेज हो गई है। इस सियासत में प्रशांत किशोर की भी चर्चा खूब हो रही है। प्रशांत किशोर ने इ ...और पढ़ें

    प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार और लालू यादव पर बोला हमला (जागरण)
    प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार और लालू यादव पर बोला हमला (जागरण)

    HighLights

    1. प्रशांत किशोर ने लालू यादव और नीतीश कुमार को बिहार मॉडल को लेकर घेरा।
    2. बिहार से दूसरे राज्य में मजदूर जाने को लेकर भी बिहार सरकार पर हमला बोला।

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Political News Today: जन सुराज यात्रा के संयोजक प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) इन दिनों बिहार घूम-घूमकर लोगों से व्यवस्था बदलने की अपील कर रहे हैं। इस दौरान वह लालू यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार सियासी बम फोड़ रहे हैं। प्रशांत किशोर ने इसबार लालू यादव और नीतीश कुमार के बिहार मॉडल पर हमला बोला है।

    लालू जी और नीतीश जी ने एक ही फैक्ट्री लगाई: प्रशांत किशोर

    प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने कहा कि पूरे बिहार में लालू जी और नीतीश जी ने एक ही फैक्ट्री लगाई है। इस फैक्ट्री में मजदूर का निर्माण हो रहा है। जवान लड़के को मजदूर बना दो। देश के किसी भी राज्य को मजदूर की जरूरत पड़ती है तो लालू-नीतीश की इसी फैक्ट्री से उठाकर ले जाते हैं।

    खेत नहीं कटता है तो बिहार से मजदूर पकड़ लाओ: प्रशांत किशोर

    प्रशांत किशोर ने कहा कि किसी का अगर खेत नहीं कटता है तो कहता है कि बिहार से मजदूर पकड़कर ले आओ। ये बिहार की दुर्दशा है। लालू-नीतीश ने सामाजिक न्याय के नाम पर यहां गरीबी का बंटवारा किया और कोई उद्योग और रोजगार नहीं लगाया। तो सब आदमी मजदूर हो गया, तो बन गया समतामूलक समाज। ये लालू और नीतीश कुमार का मॉडल है।

    ये भी पढ़ें

    Pappu Yadav: पप्पू यादव निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे? खुद दे दिया जवाब, कहा- 14 दिन से तनाव झेल रहा हूं अब....

    Bihar Politics: 'मैं हाथ जोड़कर पप्पू यादव से...', नामांकन के बाद बीमा भारती ने की भावुक अपील, अटकलों पर भी दिया जवाब

    खबरें और भी