विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उनका तो काम ही है, रोज करना चाहिए; तेजस्वी यादव के लोकभवन मार्च पर बोले प्रशांत किशोर  

Published: Thu, 20 Aug 2026 09:23 AM (IST)

प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव के लोकभवन मार्च का समर्थन करते हुए कहा कि विपक्ष के नेता को यह अक्सर ...और पढ़ें

प्रशांत किशोर और तेजस्वी यादव। फाइल फोटो

प्रशांत किशोर और तेजस्वी यादव। फाइल फोटो

HighLights

  1. प्रशांत किशोर ने तेजस्वी के लोकभवन मार्च का समर्थन किया।

  2. कहा, विपक्ष के नेता को ऐसे मार्च अक्सर करने चाहिए।

  3. भाजपा ने तेजस्वी के मार्च को 'फ्लॉप शो' बताया।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के लोकभवन मार्च पर बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव विपक्ष के नेता हैं और उन्हें यह बार-बार करना चाहिए।

तेजस्वी यादव ने 19 अगस्त को NEET पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करने वालों पर पिछले महीने हुई पुलिस कार्रवाई के खिलाफ लोक भवन तक मार्च किया था।

प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव के मार्च का समर्थन किया और कहा कि यह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का काम है। हालांकि वह कभी-कभी वे ऐसा करते हैं, लेकिन उन्हें और ज़्यादा बार ऐसा करना चाहिए।

प्रशांत किशोर ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि पूरे बिहार में लोग अब जाति-धर्म या पांच किलो मुफ्त अनाज के बजाय नौकरी और रोज़गार की बात कर रहे हैं। इससे बेहतर खबर और क्या हो सकती है?

उन्होंने कहा कि बांकीपुर में जनसुराज की जीत के बाद बिहार की राजनीति में बदलाव हुआ है। अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी एनकाउंटर की बात नहीं करते, बल्कि शिक्षा में सुधार की बात कर रहे हैं।

भाजपा ने बताया फ्लॉप शो

वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि यह मार्च जनसमर्थन का प्रदर्शन नहीं, बल्कि तेजस्वी यादव की राजनीति को बचाने की असफल प्रयास साबित हुआ है।

उन्होंने कहा कि मार्च के नाम पर राजद ने अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने का प्रयास किया, लेकिन जमीन पर न तो जनसमर्थन दिखाई दिया और न ही कार्यकर्ताओं में वह उत्साह नजर आया।

उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि राजद के साथ न छात्र खड़े हुए, न आम जनता। तेजस्वी यादव की राजनीति अब जनता के वास्तविक मुद्दों से कटकर केवल विरोध, आरोप और कैमरे के सामने प्रदर्शन तक सीमित रह गई है।

यह भी पढ़ें- 'CM जिम्मेदारी लें तब दूंगा स्टेटमेंट', पटना में थाने से बाहर आते ही तेजस्वी यादव ने बोला अटैक