विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: 'जदयू के साथ भाजपा को भी...', PK के नए दावे से बिहार में तेज हुई सियासी हलचल

Published: Tue, 18 Feb 2025 07:54 PM (IST)

जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर का दावा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में जनता जदयू और भाजपा दोनों को ...और पढ़ें

जन सुराज पार्टी (जसुपा) के सूत्रधार प्रशांत किशोर। फोटो- सोशल मीडिया
जन सुराज पार्टी (जसुपा) के सूत्रधार प्रशांत किशोर। फोटो- सोशल मीडिया

राज्य ब्यूरो, पटना। जन सुराज पार्टी (जसुपा) के सूत्रधार प्रशांत किशोर (पीके) का दावा है कि विधानसभा चुनाव में जनता जदयू और भाजपा, दोनों को, सबक सिखाएगी।

मंगलवार को बयान जारी कर पीके ने कहा कि अगर साहस है तो भाजपा नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर चुनाव लड़े। आज अगर बिहार की जनता किसी से सर्वाधिक नाराज है तो वे नीतीश कुमार हैं।

नीतीश के अफसर-राज से जनता परेशान है। भाजपा भी बोझ ही समझ रही, लेकिन नियति के कारण वह मजबूर है। उसे अगला चुनाव नीतीश के नेतृत्व में ही लड़ना होगा।

प्रशांत किशोर ने कहा कि जसुपा के लिए इससे अच्छी बात और कुछ नहीं हो सकती। अगर ऐसा हुआ तो जो 2020 में जो जदयू के साथ हुआ, वही इस बार जदयू के साथ भाजपा का भी होगा।

ऐसा इसलिए, क्योंकि बिहार के बच्चों की चिंता करने के बजाय भाजपा ने दिल्ली में चंद सांसदों के लालच में बिहार को नीतीश के हवाले कर दिया। भाजपा भी जानती है कि नीतीश कुछ नहीं कर रहे।

जनसुराज पार्टी ने चलाया सदस्यता अभियान

  • जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड के सोलहंडा पंचायत में सदस्यता अभियान की शुरूआत किया। नेताओं ने दर्जनों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
  • कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष कुणाल रंजन, जिला सचिव राहुल कुमार, अंशु कुमार, सुजीत कुमार, कुंदन कुमार, नवीन कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
  • नेताओ ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनसुराज को मजबूत करें। बिहार के समग्र विकास को लेकर जनसुराज ही मात्र एक विकल्प है।

बड़हरा से सारण रवाना हुई जनसुराज की युवा संघर्ष यात्रा

जन सुराज के प्रदेश युवा अध्यक्ष व पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा के नेतृत्व में चल रही जन सुराज युवा संघर्ष यात्रा सोमवार को आरा के बड़हरा प्रखंड में पहुंची।

जहां से युवा संघर्ष यात्रा सारण जिला में प्रवेश कर रही हैं। प्रेस को संबोधित करते हुए युवा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जन सुराज युवा संघर्ष बाईक यात्रा पटना के मरीन ड्राइव स्थित गांधी आश्रम से शुरुआत हुई थी।

यह यात्रा पूरे बिहार में करीब बीस हजार किलोमीटर चलने के लिए प्रस्तावित है, इसमें भोजपुर 9वां जिला है। उन्होंने कहा कि अब तक टीम ने बाइक से करीब 53 विधानसभा क्षेत्र के डेढ़ हजार किलोमीटर का सफर तय किया है।

उन्होंने कहा कि हमारे साथ बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं, इस दौरान संगठन का भी विस्तार किया रहा है। आज हम सारण जिले में पहुंच रहे हैं। दो मार्च को हमारी यात्रा का पहला चरण पूरा होगा।

जिसमें हमने 13 जिला पूरा कर लेंगे। बाद में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर हमारी यात्रा को दूसरे चरण की यात्रा में प्रवेश कराएंगे। 

यह भी पढ़ें- 

PK ने तेजस्वी के वादों पर उठाया सवाल, भड़के राजद नेता; कहा- भाजपा की B टीम...

'जिसके ऊपर देवी सरस्वती का आशीर्वाद होता है...', पार्टी फंडिंग पर PK का जवाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।