विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Prashant Kishor: 'मोदी जी के साथ थे तब नहीं मांगा, अब बदले सुर, फिर भाजपा में भागेंगे...'; विशेष राज्य का दर्जा वाली मांग पर PK ने नीतीश को घेरा

By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
Published: Tue, 12 Dec 2023 11:24 AM (IST)

जनसुराज पदयात्रा के संयोजक प्रशांत किशोर लगभग हर दिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हैं। अब उन्होंने ...और पढ़ें

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर कसा तंज
प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर कसा तंज

डिजिटल डेस्क, पटना। जन सुराज यात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर इन दिनों दरभंगा जिले में गांव-गांव की यात्रा कर रहे हैं। प्रशांत किशोर हर दिन लोगों को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरते हैं। ईस बार उन्होंने विशेष राज्य के दर्जा वाली मांग पर नीतीश को घेरा है। 

प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार जब मोदी जी के साथ थे, तब उनके मुंह से विशेष राज्य का दर्जा देने की गलती से भी नहीं निकली। उन्होंने कहा कि संसद में जदयू के नेता मोदी जी को महामानव बता रहे थे। वह जैसे ही महागठबंधन में आए, उनके सुर बदल गए। अब नीतीश को विशेष राज्य का दर्जा दिखने लगा। 

प्रशांत बोले- राजनीतिक तौर पर घिर गए हैं नीतीश 

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि नीतीश कुमार फिर भाजपा में भागेंगे तो कहेंगे कि अरे छोड़िए न ये सब कोई मुद्दा है। इन लोगों को कुछ बुझाता (समझ) है। उन्होंने कहा कि अगर आपको (नीतीश कुमार) को समझ आता है तो आप ही सुधार दीजिए। 

नीतीश कुमार को होने लगी है घबराहट

उन्होंने कहा कि नीतीश की अब उम्र (75 साल) हो गई है, वह सामाजिक और राजनीतिक तौर पर घिर गए हैं, ऐसे में वह क्या बोलते हैं, उन्हें समझ नहीं आता है। प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश ने जब विधानसभा में अपना भाषण दिया, पूरे देश में हंसी के पात्र बने।

उन्होंने कहा कि इसके बाद, अगले दिन भी जब उन्होंने माफी मांगी तब भी यह समझ नहीं आया कि वह खुश हैं या दुखी हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार अब अकेले पड़ गए हैं, इसलिए उन्हें घबराहट होने लगी है। ऐसे में वह कुछ भी बोल जाते हैं।  

यह भी पढ़ें- 'अपनी जाति के नेताओं को भी झाड़ू मारकर भगाना होगा', जानें मधुबनी में क्यों भड़क गए प्रशांत किशोर?

यह भी पढ़ें- 'भाजपा कुछ भी कहे, हम बिहार में शराबबंदी नहीं रहने देंगे', जीतन राम मांझी ने खोला मोर्चा; नीतीश और लालू को कह दी ये बड़ी बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।