Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'लालू-नीतीश-भाजपा बस दो साल में...', Prashant Kishor का बड़ा एलान, क्या बिहार में फिर हो जाएगा 'खेला'?

    By Jagran News Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Wed, 31 Jan 2024 04:00 PM (GMT+05:30)

    Bihar Politics जनसुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर आए दिन कोई बड़ा बयान देते हैं। कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस से उनका संबंध जोड़ा जाता है। प्रशांत ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. डेढ़ साल से हो रही हैं तरह-तरह की बातें- प्रशांत
    2. वोट पार्टी को देखकर नहीं अपनी समस्या को देखकर करें- प्रशांत

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Political News In Hindi जनसुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने फिर बिहार सरकर के साथ तमाम राजनीतिक दलों को घेरा है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उनका किस राजनीतिक पार्टी या नेता से संबंध है, यह बताने वाले कई लोग बिहार में हैं।

    उन्होंने कहा कि डेढ़ साल से कोई बता रहा है कि भाजपा से उनका संबंध है, तो कोई कांग्रेस या लालू-नीतीश (Lalu Yadav- Nitish Kumar) से उनके संबंध जोड़ रहा है। 

    उन्होंने कहा कि उनका संबंध इस देश में ज्यादातर बड़े नेताओं से रहा है, लेकिन पिछले दो साल से केवल संबंध बिहार की जनता से है। प्रशांत किशोर ने कहा कि आजकल जो राज्य में चल रहा है नीतीश-लालू और भाजपा, अगले दो वर्षों में हम इसको पूरी तरह से खत्म करके दिखाएंगे। 

    भाजपा और राजद दोनों करते हैं सहयोग

    गौरतलब है कि बलिया (बेगूसराय) के डंडारी प्रखंड के कटरमाला एवं राजोपुर में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार को पदयात्रा की थी। इस दौरान लोगों से जनसंवाद किया। कहा कि भाजपा को विधानसभा में बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। भाजपा और राजद दोनों नीतीश कुमार को पलटी मारने में सहयोग करते हैं।

    लोगों से कहा कि आप अपने वोट की कीमत को समझें। वोट पार्टी को देखकर नहीं अपनी समस्या को देखकर करें। उन्होंने जनसंवाद करते हुए कहा बिहार में गरीबी और पिछड़ेपन का मूल कारण है, जब लोग वोट देने जाते हैं तो वे उन विषयों पर वोट करते हैं जिसका कोई सरोकार नहीं होता।

    लोग अपनी समस्याओं पर वोट नहीं देते हैं। पदयात्रा का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। यहां के लोग जिन समस्याओं को झेलते हैं, वे उन वजहों को जानते हैं, लेकिन उस पर वोट नहीं करते हैं। इसलिए नुक्कड़ सभाएं कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    बिहार में नए दल व विकल्प की जरूरत है, जो दल किसी जाति, परिवार का न हो, बल्कि समाज का हो। डंडारी प्रखंड के कटरमाला दक्षिणी के मध्य विद्यालय मैदान में स्थानीय लोगों के साथ चर्चा की। इसके बाद डंडारी के राजोपुर पंचायत भवन में जनसंवाद कर लोगों को वोट की ताकत के बारे में बताया।    

    यह भी पढ़ें-

    Bihar Politics: 'नीतीश खुद चलकर लालू के पास आए थे...', RJD नेता ने खोल दी अंदर की बातें; क्या CM देंगे जवाब?

    बिहार में अब 'नेताजी' का क्या होगा? Nitish Kumar की 'पलटी' के बाद इन सीटों पर बदले लोकसभा चुनाव के समीकरण