Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Prashant Kishor: प्रशांत किशोर को बड़ी सफलता... जन सुराज पार्टी निर्वाचन आयोग में रजिस्टर्ड; मिला यह चुनाव चिह्न

    Updated: Sat, 23 Mar 2024 10:58 AM (IST)

    Bihar Politics लोकसभा चुनाव घोषणा के बाद आयोग में तेजी से नए दलों का न‍िबंधन कराने वालों की संख्‍या बढने लगी है। ऐसे ही दलों में बिहार से जन सुराज पार ...और पढ़ें

    प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज पार्टी चुनाव आयोग में रजिस्टर्ड हुई (जागरण)
    प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज पार्टी चुनाव आयोग में रजिस्टर्ड हुई (जागरण)

    HighLights

    1. प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज पार्टी को चुनाव आयोग से मान्यता मिल गई है।
    2. प्रशांत किशोर की पार्टी को चुनाव चिह्न के रूप में सेब मिला है।

     जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Political News Hindi: लोकसभा चुनाव घोषणा के बाद आयोग में तेजी से नए दलों का न‍िबंधन कराने वालों की संख्‍या बढने लगी है। ऐसे ही दलों में बिहार से जन सुराज पार्टी निबंधित हुई है। जन सुराज को बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर 'सेब' चुनाव चिह्न आवंटित हुआ है।

    लोकसभा चुनाव में मुक्त चुनाव चिह्नों में 'सेब' सम्‍मि‍लित है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव में रजिस्टर्ड राजनीतिक दलों को आवंटित चुनाव चिह्नों की सूची जारी कर दी है। सूची बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भी भेज दी गई है। हालांकि, प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने इसपर अभी तक आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

    साथ ही जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष को भी इसकी सूचना आयोग ने भेज दी है। जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष का कार्यालय सुट नंबर-2, फस्ट फ्लोर, दक्षिणेश्वर बिल्डिंग, 10 हैलेरोड, नई दिल्ली दर्ज कराया गया है।

    प्रशांत किशोर का आया बयान

    हालांकि जन सुराज नाम से बिहार में पद यात्रा कर रहे पूर्व चुनावी रणनीतिकार/सलाहकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) का कहना है कि उन्होंने कोई निबंधन नहीं कराया है। लेकिन जन सुराज पार्टी के नाम से निबंधन कराने वाले व्यक्ति उनको सूचना दी है।

    अब इस पार्टी की ओर से बिहार की 40 सीटों पर प्रत्याशी उतारने पर सेव का चुनाव चिह्न मिलेगा। लोकसभा चुनाव में मुक्त चुनाव चिह्नों में शामिल सेव को अब जन सुराज पार्टी को आवंटित कर दिया गया है।

    भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव में रजिस्टर्ड राजनीतिक दलों को आवंटित चुनाव चिह्नों की सूची जारी कर दी है। आखिर इस जन सुराज पार्टी का प्रमुख कौन है।अभी तक जन सुराज दल के अध्यक्ष कौन हैं और इस पार्टी का संचालन और उसके बाइलाज के बारे में अभी कोई विशेष जानकारी सामने नहीं आई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें

    Bihar Politics: सम्राट के 'किडनी' वाले बयान पर रोहिणी ने दिया करारा जवाब, कहा- ओछे चरित्र वाले लोगों की...

    BPSC Paper Leak: इन 3 शहरों से सर्वाधिक परीक्षार्थी गिरफ्तार, साइबर कैफे को बनाया हथियार, फिर कर दिया खेल